Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

योगी आदित्यनाथ तोता व ममता बनर्जी दुर्गा – विवि के प्रोफेसर का Facebook पोस्ट

Yogi Adityanath Tota Mamata Banerjee Durga - Professor Facebook Post

Yogi Adityanath Tota Mamata Banerjee Durga - Professor Facebook Post

लखनऊ में डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने फेसबुक पर सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। प्रोफेसर देवेंद्र लखनऊ में शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के प्रवक्ता भी हैं। प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र ने फेसबुक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दुर्गा की संज्ञा दी है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को तोता कहा है। उन्होंने लिखा है ”अटल बिहारी बाजपेयी ने कभी इंदिरा गांधी को दुर्गा कहा था, लेकिन मेरे हिसाब से दुर्गा से मिलती जुलती कोई छवि वास्तव में बनती है तो वह ममता बनर्जी की। बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता पुलिस कमिश्नर के पक्ष में खुलकर आने के बाद लोग उनके प्रशंसक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शान में कसीदे गढ़े जा रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री के दफ्तर में छापा मारकर सीबीआई का मन बढ़ गया था। कुम्भ स्नान कर तोता सीधे बंगाल के लिए उड़ चला था। तब तोते भाई को यह न पता था कि वहां रणबांकुरी ममता दीदी रहती है। तोता बेचारे टें टें करने लगे। जय महिषासुर मर्दिनी।” डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय अक्सर ही विवाद में रहता है। इसी महीने विश्वविद्यालय को प्रो. राणा कृष्ण पाल सिंह के रूप में दूसरा स्थाई कुलपति मिला है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करते ही सबसे पहले शिक्षकों से बात की और उनकी समस्याओं के निपटारा करने का भरोसा दिलाया। वीसी ने कहा कि मैं अभी कोई घोषणा नहीं करना चाहता, लेकिन छात्रों को उनकी सुविधाएं मिले और शिक्षकों को प्रमोशन में कोई समस्या न आए इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। यह विवि दिव्यांगों के लिए विशेष रूप से बनाया गया है, इसलिए उन पर हमेशा फोकस रहेगा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

आगरा बम धमाकों के पहले रेकी करते देखे गए थे दो संदिग्ध!

Mohammad Zahid
8 years ago

थाना ग्वालटोली क्षेत्र में गंगा में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, मृतक की नही हो पाई शिनाख्त, हत्या कर शव गंगा में फेंके जाने की आशंका, पुलिस मौके पर जांच में जुटी।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

जन सुविधा पोर्टल पर भी शहरवासियों को दर्द दे रहा नगर निगम

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version