Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

योगी मंत्रिमंडल विस्तार में कई विधायक बनेगे मंत्री, कई मंत्रियों का बढ़ेगा कद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ बीजेपी नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए अमित शाह ने लखनऊ का दौरा किया था। इस बैठक में बीजेपी और योगी सरकार की समीक्षा के साथ-साथ राम मंदिर निमार्ण के मुद्दे पर चर्चा हुई। आरएसएस ने बीजेपी नेताओं के सामने राम मंदिर पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के लिए गए अपने स्टैंड को साफ साफ तौर पर रखा। इसके साथ ही योगी मंत्रिमंडल में होने वाले बदलाव को लेकर चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

7 विधायक बन सकते हैं मंत्री :

सियासी सूत्रों के अनुसार, योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार दीपावली से पहले होने की उम्मीदें हैं। सत्ताधारी दल के 7 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा कुछ वर्तमान मंत्रियों का कद बढ़ाया और घटाया भी जा सकता है। साथ ही कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव होने की भी खबरें हैं। भाजपा आलाकमान ने सीएम योगी आदित्यनाथ को मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार के लिए हरी झंडी दे दी है।

नए मंत्री बनने वाले नेताओं में विद्यासागर सोनकर, अशोक कटारिया, अपना दल के आशीष पटेल, फैजाबाद के रामचंद्र यादव, अवतार सिंह भड़ाना, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह और यशवंत सिंह का नाम चर्चाओं में है। हालाँकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

दीपावाली से पहले हो सकता है विस्तार :

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और आरएसएस के बीच हुई बैठक के बाद यूपी में 7 नए मंत्री बन सकते हैं। खबरें हैं कि इन विधायकों की सूची सरकार ने फाइनल कर ली है। साथ ही ये कैबिनेट विस्तार दीपावली से पहले होने की उम्मीदें हैं। जहाँ चार मंत्रियों के कद में बढ़ोत्तरी होगी तो वहीँ कुछ मंत्रियों के पर भी कतरे जा सकते हैं। इसके साथ ही कमजोर प्रदर्शन करने वाले मंत्री अपने पदों की रक्षा के लिए दबाव की राजनीति करने में अभी से जुट गए हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

सपा प्रमुख बिना आजम से मिले ही लखनऊ के लिए हुए रवाना!

Divyang Dixit
8 years ago

8 लाख आरक्षण समर्थकों ने ली 100 प्रतिशत मतदान की शपथ!

Sudhir Kumar
8 years ago

शहीद अंकित की शहादत के बाद भी नही जाग रही पुलिस

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version