उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार 4 अप्रैल को राजधानी लखनऊ में अपनी सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग का आयोजन किया था। जिसके तहत योगी सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक समाप्त हो चुकी है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 केडी के लिए निकल गए, जिसके बाद राज्य सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थनाथ सिंह ने लोक भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन के मुख्य अंश:
- डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों की अगर ज्यादा मांग है तो गेंहू खरीद केंद्र बढ़ाये जाएँ।
- सरकार ने गेहूं की खरीद के लिए 5000 क्रय केन्द्रों की शुरुआत की है।
- समर्थन मूल्य को पूर्व के हिसाब से 1625 रुपये ही रखा गया है।
- MSP के अलावा प्रति क्विंटल 10 रूपये ढुलाई और लदाई दी जाएगी।
- गेहूं खरीद का पैसा सीधे खाते में जायेगा।
- क्रय केन्द्रों की संख्या को 5000 से बढ़ाकर 7000 किया जायेगा।
- सरकार ने गेहूं क्रय के लिए 80 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा है।
- जिसे सरकार दो चरणों में 40-40 लाख मीट्रिक टन के जरिये पूरा करेगी।
एंटी-रोमियो स्क्वाड:
- अगर कोई कपल सार्वजनिक स्थान पर बैठे हैं तो अनावश्यक रूप से पूछताछ की शिकायत पर कार्रवाई होगी।
- एंटी रोमियो दस्ता बहुत अच्छा काम कर रहा है।
आलू की पैदावार:
- हम सुनिश्चित करेंगे कि आलू किसान को कैसे लाभ मिल सकता है।
- आलू की पैदावार अच्छी होती है लेकिन किसानों को उचित मूल्य नहीं मिलता है।
- बड़ी तादात में आलू की पैदावार में खर्च भी नहीं पूरा हो पाता है।
रोजगार:
- युवाओं को नौकरी के लिए सूबे से बाहर न जाना पड़े, उसके लिए एक समूह का गठन किया गया है।
- समूह अलग-अलग राज्यों में जाकर नीतियों का निरीक्षण करेगा।
- रोजगार के लिए उद्योग नीति बनाई जाएगी।
- यूपी में अपराध का बोलबाला रहा है इसलिए अपराध मुक्त राज्य बनाना हमारा लक्ष्य है।
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स:
- गाजीपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय लिया गया है।
- कुल 26 अवैध बुचड़खाने बंद किये गए हैं।
- सरकार ने कैबिनेट में ये तय किया है कि SC और NGT के मानकों के अनुसार ही दुकान चलेगी।
- यूपी में अवैध बूचड़खाने नहीं चलेंगे।
कर्जमाफी:
- किसानों की कर्जमाफी का निर्णय लिया गया है।
- ये निर्णय लघु और सीमांत किसानों के लिए है और फसली कर्ज के लिए है.
- यूपी में 2 करोड़ 30 लाख किसान हैं।
- फसल के लिए लिया गया कर्ज माफ़ किया जायेगा।
- एक लाख तक का कर्ज माफ़ किया गया है।
- कुल 36 हजार 359 करोड़ का कर्ज माफ़ किया गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#Chief Minister
#chief minister yogi adityanath
#chief minister yogi adityanath press conference today.
#CM yogi press conference
#CM yogi press conference after his first cabinet meeting in lucknow
#CM योगी आदित्यनाथ
#first cabinet meeting
#first cabinet meeting in lucknow
#Yogi Adityanath
#yogi adityanath press conference today.
#yogi government press conference after his first cabinet meeting in lucknow
#पहली कैबिनेट बैठक
#प्रेस कांफ्रेंस
#प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया
#मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
#लोक भवन
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार