उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार 11 अप्रैल को राजधानी लखनऊ में राज्य सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक आयोजित की थी, जिसके तहत बैठक में कुल 6 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गयी है। बैठक के बाद राज्य सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

राज्य सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा की प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन के मुख्य अंश:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है,
  • हर घर में बिजली पहुंचानी है।
  • बुन्देलखण्ड में सरकार 20 घंटे बिजली देगी।
  • ये पहली गर्मी होगी जिसमें गांवों में भी 18 घंटे बिजली मिलेगी।
  • सभी धार्मिक स्थलों पर सरकार 24 घंटे बिजली देगी।
  • तहसील मुख्यालयों में 20 घंटे बिजली मिलेगी।
  • किसानों के नलकूपों पर खराब ट्रांसफार्मर को 48 घंटों के अन्दर बदला जायेगा।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश है कि, ऊर्जा विभाग के अधिकारी गांव में दिखाई दें।
  • रोस्टर लागू न होने पर अधिकारियों पर की जाएगी कार्रवाई।
  • ये गरीबों की सरकार है, हमारी सरकार के लिए गरीब ही VIP है।

किसानों के लिए ख़ास:

  • आलू की खरीद के लिए ज्यादा क्रय केन्द्र बनाएं जाएंगे।
  • आलू का खरीद मूल्य 487 रुपये प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है।
  • एक लाख मीट्रिक टन आलू खरीदेगी सरकार।
  • गन्ना किसानों का वर्तमान का भुगतान 14 दिन में।
  • गन्ना किसानों का पूर्व का बकाया भुगतान 120 दिन के अन्दर।
  • 14 अप्रैल को पॉवर ऑफ़ आल पर होंगे हस्ताक्षर।
  • बिजली बकाये पर लगने वाला सरचार्ज माफ़ किया गया।
  • 10 हज़ार से अधिक के बिजली बिल को 4 किस्तों में जमा करने की सुविधा की गयी।
  • किसानों के अधिकारों का संरक्षण करेगी सरकार।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें