[nextpage title=”shivpal yadav” ]

उत्तर प्रदेश की सत्ता में नयी सरकार के आने के बाद से ही पिछली सरकार के फैसलों को पलटने का सिलसिला लगातार शुरू है। इसी क्रम में अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐसा फैसला लिया है जो सीधे तौर पर शिवपाल यादव और पूरे समाजवादी परिवार को हैरान कर देगा।

[/nextpage]

[nextpage title=”shivpal yadav2″ ]

मकानों को कमर्शियल बनाने का प्रस्ताव हुआ रद्द :

  • उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ लगतार सख्त तेवर बनाये हुए है।
  • वे पिछली सरकार के कामो की समीक्षा कर उसकी जाँच करवाने के आदेश देते जा रहे है।
  • अब योगी सरकार का जो फैसला है, वह पूरे यादव परिवार को हैरान कर सकता है।
  • LDA ने शिवपाल यादव और साधना यादव के मकानों को कमर्शियल का प्रस्ताव रद्द कर दिया है।
  • साथ ही LDA के पूर्व वीसी सत्येन्द्र सिंह के मकान को कमर्शियल करने से मना कर दिया गया है।
  • इसके अलावा LDA कमिश्नर ने कुल 58 इमारतो के प्रस्ताव को रद्द कर दिया है।
  • इसमें मुलायम के समधी अरविन्द बिष्ट और समधन अम्बी बिष्ट का नाम भी शामिल है।
  • साथ ही LDA के सचिव पंधारी यादव का प्रस्ताव भी ख़ारिज कर दिया गया है।
  • LDA कमिश्नर ने यह कार्यवाई कर बोर्ड को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेज दिया है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें