Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

यमुना स्नान को आए युवक की डूबने से मौत

young-man-who-came-to-the-yamuna-bath-died-due-to-drowning

young-man-who-came-to-the-yamuna-bath-died-due-to-drowning

यमुना स्नान को आए युवक की डूबने से मौत

मथुरा-

धर्म नगरी वृंदावन में यमुना स्नान को आने वाले लोग लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं। जहां 6 जून को यमुना स्नान को आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वहीं रविवार को एक बार फिर से यमुना स्नान के दौरान एक युवक की गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। मृतक 20 वर्षीय सुभाष रंजन निवासी ग्राम बलियारी थाना कांडी जिला गढ़वा, झारखंड का है। जो रेवाड़ी हरियाणा स्थित मिंडा कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि कम्पनी में काम करने वाले 14 लोगों का ग्रुप शनिवार व रविवार की छुट्टी होने के कारण मथुरा-वृंदावन में घूमने आया हुआ था। जिसमें 5 युवतियां भी शामिल थीं। रविवार सुबह करीब 7 बजे ये सभी लोग यमुना स्नान के लिए जुगल घाट पर पहुंचे। जहां यमुना में नहाते समय सुभाष रंजन अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। साथियों द्वारा शोर मचाए जाने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी तथा सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों ने करीब तीन घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बिहार घाट पर यमुना से बाहर निकालने में सफलता तो हासिल कर ली। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं साथियों ने मृतक के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया।

Report – Jay

Related posts

पिस्टल लेकर युवक ने किया स्टंट, वीडियो हुआ वायरल.

kumar Rahul
7 years ago

सौभाग्य योजना की 17 दिसंबर से होगी शुरुआत

Kamal Tiwari
7 years ago

सड़क किनारे मंडी लगने से लगा जाम

Short News
7 years ago
Exit mobile version