राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में झगड़े की (youth cut policeman thumb) सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस यहां समझौता करवा ही रही थी कि एक पक्ष के युवक ने एक सिपाही का दांतों से अंगूठा चबा लिया। अंगूठा कटते ही उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टर सिपाही के उपचार में जुटे हैं। वहीं पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है।

chitrakoot encounter: शहीद दारोगा जेपी सिंह को मिलेगा गैलेंट्री मेडल

पुलिस चौकी में काटा अंगूठा

  • पुलिस के मुताबिक, थानाक्षेत्र के रईस मंजिल के पास रहने वाले अब्बास और हुमायूं के बीच आपसी झगड़ा हो रहा था।
  • गुरुवार रात करीब 12 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची सतखंडा चौकी की पुलिस दोनों पक्षों को लेकर चौकी पर आई।
  • पुलिस दोनों के बीच समझौता करवा ही रही थी कि हुमायू उग्र गया और उसने सिपाही महेंद्र का दाहिने हाथ का अंगूठा दांतों से चबा लिया।

चित्रकूट एनकाउंटर: सात लाख के इनामी डकैत बबली से मुठभेड़ में इंस्पेक्टर जेपी सिंह शहीद

  • अंगूठा कटते ही सिपाही लहूलुहान होकर तड़पने लगा।
  • आनन-फानन में चौकी पर मौजूद सिपाहियों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
  • यहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद सिपाही को डिस्चार्ज कर दिया।
  • इस घटना से साफ हो गया कि पुलिस के प्रति जनता का रवैया कैसा है।
  • जब आम जनता पुलिस से नहीं डर रही है तो (youth cut policeman thumb) अपराधी कैसे डर सकते हैं ये तो आप खूब ही जानते हैं।

मेरठ में सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर का कॉम्लेक्स गिराने का काम शुरू

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें