यूपी के बागपत जिले में यमुना पार करते समय काल के गाल में समा गए दर्जनों लोगों की कल मौत हो गई थी। इस हादसे (Boat Accident) के बाद से अभी भी दर्जनों लोग लापता हैं। एनडीआरएफ के जवान आज भी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
शर्मनाक: दारोगा ने दो बच्चों की मां से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो
- टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी है।
- ये घटना वास्तव में रूह कंपा देने वाली है।
- लेकिन हद तो उस वक्त हो गई जब अपनो की लाशों पर बिलख रहे पीड़ित लोगों पर बेरहम पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
- इस लाठीचार्ज से अपनों की लाशें देख तड़प रहे दर्जनों लोग घायल हो गए।
- अब खुद ही सुन लीजिए इन लोगों को किस तरह से पुलिस ने उन्हें अपना निशाना बनाया।
- हालांकि आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव और गाड़ियों में आगजनी भी की।
- तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
वीडियो: डॉयल 100 की गाड़ी में युवती से रंगरलियां मानते पकड़ा गया दारोगा
अभी तक चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
- बता दें कि गुरुवार की सुबह तड़के 6:30 बजे 60 के करीब महिला और पुरुष यमुना नदी पार करके हरियाणा जाने के लिए नाव में सवार हुए थे।
- इस दौरान नाव थोड़ी दूर चलने के बाद अचानक डगमगाकर यमुना में पलट गई थी।
- बागपत-हरियाणा सीमा पर काठा गांव के पास हुए इस हादसे में 20 लोग तो तैरकर बाहर निकल आए थे लेकिन अन्य यमुना नदी में ही समा गए।
- इस घटना में आधिकारिक रूप से 20 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।
- अन्य शवों को बरामद करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
- यमुना नदी में गोताखोर ग्रामीण भी खोज बीनकर रहे हैं।
साध्वी निरंजन ज्योति की कार कानपुर में दुर्घटनाग्रस्त!
आखिर क्या था पीड़ितों का कसूर
- उधर घटना के कई घंटे बाद भी जब अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो गुस्साये लोगों ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे जाम कर दिया।
- बरामद लाशों पर बिलख रहे परिजनों पर पुलिस ने बर्बर तरीके से लाठी चार्ज करना शुरू कर दिया।
- पुलिस प्रशासन का रवैया इतना संवेदनहीन हो गया था कि जिनके परिवार के लोग मरे है उन लोगों पर ही लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया।
- जिसके बचाव में लोगो ने भी मोर्चा सम्बलते हुए पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
- जिन लोगों के साथ ये घटना हुई है (Boat Accident) आप खुद ही सुन लीजिए आखिर उनका कसूर क्या कसूर था कि पुलिस ने उन्हें बेहरहमी से पीटा।
https://youtu.be/3S8mZEzJzGA
चुनावी रंजिश में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.