उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में महिला जज प्रतिभा गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस:
- कानपुर में महिला जज प्रतिभा गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
- जिस संदर्भ में कानपुर देहात के एसएसपी शलभ माथुर ने प्रेस वार्ता की।
पति ने की हत्या, आत्महत्या दिखाने का किया प्रयास:
- एसएसपी शलभ माथुर ने प्रेस वार्ता में खुलासा किया कि, प्रतिभा की हत्या ने ही की है।
- वहीँ उन्होंने आगे बताया कि, प्रतिभा की हत्या गला दबाकर की गयी है।
- अभी तक की जांच में मिले सबूत पति अभिषेक की तरफ ही इशारा कर रहे हैं।
- वहीँ पुलिस ने मृतका प्रतिभा और अभिषेक के व्हाट्सएप्प बातचीत का ब्यौरा भी लिया।
एबॉर्शन को लेकर पति ने की हत्या:
- एसएसपी शलभ माथुर ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि, दोनों के बीच संबंध काफी ख़राब थे।
- पुलिस द्वारा प्रतिभा और अभिषेक के व्हाट्सएप्प बातचीत का ब्यौरा भी लिया गया।
- जिससे यह बात साफ़ हुई कि, दोनों के बीच सम्बन्ध काफी खराब चल रहे थे।
- वहीँ पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि, पति अभिषेक प्रतिभा पर लगातार एबॉर्शन के लिए दबाव बना रहा था।
- यह खुलासा भी व्हाट्सएप्प पर हुई बातचीत की जांच में सामने आया।
- गौरतलब है कि, प्रतिभा गर्भवती थीं।
- एसएसपी शलभ माथुर ने ये भी कहा कि, पति को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सकती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार