यूपी चुनाव के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
यूपी को पहले नंबर पर लाकर दिखाना है:
- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी लखनऊ में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
- इस दौरान राहुल गाँधी ने कहा कि, यूपी को पहले नंबर पर लाकर दिखाना है।
- संवाद के दौरान महंगाई के खिलाफ आन्दोलन करने की बात कही, साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को महंगाई कम होने की डेट पूछी।
- कांग्रेस की यूपी सीएम पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित पर कहा कि, शीला विकास का चेहरा हैं, उन्होंने दिल्ली में बहुत विकास किया है।
- इस दौरान राहुल गाँधी ने कहा कि, पार्टी कार्यकर्ताओं के पास अच्छे सुझाव हैं।
- कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि, कांग्रेस में सभी को तरजीह दी जाएगी, खासकर उन्हें जो जमीनी स्तर पर काम करते हैं।
- उन्होंने कहा कि, यूपी में कांग्रेस सरकार बनाएगी, कार्यकर्ता अपनी शक्ति पहचाने।
- उन्होंने प्रधानमंत्री पर अपने चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप लगाया और कहा कि, कांग्रेस पार्टी झूठ की राजनीति नहीं करती है।
- आगे राहुल गाँधी ने कहा कि, युवा के साथ अनुभव जरुरी होता है और शीला दीक्षित के पास अनुभव है।
- साथ ही उपाध्यक्ष ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ने की बात भी कही।
- इतना ही नहीं राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन पर भी निशाना साधा।
- पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा कि, गरीब से गरीब व्यक्ति तक की आवाज़ पहुंचाएंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार