उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह बुधवार 11 जनवरी को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस से पहले सपा प्रमुख के आवास पर सपा नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
शिवपाल सिंह यादव पहुंचे सपा प्रमुख के आवास:
- समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव बुधवार 11 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।
- इसी बीच सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख से मिलने उनके आवास 5 वीडी पहुंचे हैं।
- जहाँ सपा प्रमुख और शिवपाल सिंह यादव के बीच बैठक चल रही है।
- इससे पहले नेता राममूर्ति वर्मा भी सपा प्रमुख से मिलने उनके आवास पहुंचे थे।
समाजवादी पार्टी में एक बार फिर हलचल तेज:
- सूबे की समाजवादी पार्टी में बुधवार को सपा प्रमुख प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं।
- जिसके बाद उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में एक बार फिर से सरगर्मी तेज हो गयी है।
- वहीँ समाजवादी पार्टी में भी हलचल काफी बढ़ गयी है।
- ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, सपा प्रमुख प्रेस कांफ्रेंस में कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
- ऐसा माना जा रहा है कि, सपा के इतने दिनों के घमासान के बाद ये प्रेस कांफ्रेंस काफी अहम हो सकती है।
ये भी पढ़ें: तो क्या गठबंधन की सूरत में मंच पर एक साथ दिखेंगी ‘डिम्पल और प्रियंका’?
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#mulayam singh yadav and shivpal singh yadav meeting
#Samajwadi Party chief Mulayam Singh Yadav
#shivpal singh reaches
#shivpal singh reaches 5 VD
#shivpal singh reaches 5 VD to meeting with sp chief mulayam singh
#SP Chief mulayam singh
#उत्तर प्रदेश
#पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस
#मुख मुलायम सिंह
#सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव
#सपा प्रमुख से मिलने उनके आवास पहुंचे शिवपाल सिंह यादव
#समाजवादी पार्टी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार