यूपी में बाढ़ का कहर पूरी तरह से व्याप्त है। प्रदेश की (flood affected areas) प्रमुख नदियों ने कई जिलों को प्रभावित किया है। वहीं हजारों गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं तो दर्जनों लोगों की बाढ़ से मौत भी हो चुकी है। बाढ़ पीड़ितों के लिए एनडीआरएफ, सेना, पुलिस लगी है साथ ही पीएसी के जवान भी पीड़ितों की मदद के लिए लगे हुए हैं।
ले. जनरल ने सेना चिकित्सा कोर केन्द्र का किया दौरा
- आईजी PAC ए सतीश गणेश ने 14 सेनानायकों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल जाने के निर्देश जारी किए हैं।
- निर्देश में कहा गया है कि सभी सेनानायक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वयं रहकर PAC बल से राहत कार्यों को सुव्यवस्थित संचालन कराएं।
बलिया में सिपाही ने किशोरी से जबरन किया बलात्कार
कहां कितनी पीएसी
- आईजी पीएसी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में पीएसी की 45 टीमें (प्लाटून) तैनात हैं।
- पीएसी के जवान राहत और बचाव कार्य 24×7 कर रहे हैं।
- कुल 120 रबराइज़्ड, 80 एल्यूमीनियम और 15 फाइबर ग्लास मोटराइज़्ड नावों में लगाए गए हैं।
- आधुनिक स्कूबा डाइविंग उपकरणों वाले 47 गोताखोर भी प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।
- एडीजी पीएसी ने कमांडेंट्स को बाढ़ प्रभावित जिलों में जाने और राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया है।
अखिलेश की ‘बीजेपी चलाती है थाने’ वाली बात हुई सच!
यूपी में जारी है बाढ़ का कहर
- गौरतलब है कि पिछले दिनों से यूपी के 16 जिले बाढ़ के प्रकोप से घिरे हुए हैं।
- इनमें दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है।
- बाढ़ से गोरखपुर, बाराबंकी, मऊ, गोंडा, लखीपुर खीरी, बाराबंकी, मऊ, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, सन्तकबीरनगर, आज़मगढ़, देवरिया सहित कई जिलों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से अधिक बह रहा है।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का निरीक्षण किया।
- मऊ में बाढ़ के प्रकोप के चलते चार ब्लाकों के 1500 प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई बंद कर दी गई है।
अब पीएम मोदी के लापता होने का पोस्टर वॉयरल
प्रमुख नदियों की स्थिति/ रिवर मीटर
- आजमगढ़ में बदरहुआ गेज पर नदी का जल स्तर 10 सेमी बढ़कर 72.76. मीटर दर्ज किया गया।
- राप्ती खतरे का निशान- 74.980 मीटर, वर्तमान स्थिति- 76.090।
- घाघरा- खतरे का निशान-92.75 मीटर वर्तमान स्थिति-95.08 मीटर।
- बूढ़ी राप्ती- खतरे का निशान- 85.650 मीटर, वर्तमान स्थिति-88.404 मीटर।
- रोहिन- खतरे का निशान- 82.440 मीटर, वर्तमान स्थिति-85.200 मीटर।
- घाघरा खतरे के निशान से 109 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
- इन सभी क्षेत्रों में सेना, (flood affected areas) एनडीआरएफ और पीएसी के जवान बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचा रहे हैं।
प्लाट में हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से हड़कंप
https://youtu.be/virDow3qNlk
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.