Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

‘अरविन्द केजरीवाल ने की भगवान से सेटिंग’

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल दाल मंडी एरिया में व्यापारियों की सभा को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य सरकार के काम की तारीफ की और अपनी उपलब्धियां गिनाईं

उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘ मैंने भगवान से सेटिंग कर ली है। जो जितना वैट देगा उसको उतना पुण्य मिलेगा।’

केजरीवाल ने कहा कि अगर आज दिल्ली में चुनाव हो जाए तो बाकी बची हुई 3 सीटों पर भी ‘आप’ का ही कब्ज़ा होगा। साथ ही उन्होंने व्यापारियों को आम आदमी पार्टी कोसमर्थन देने के लिए धन्यवाद भी कहा। सरकार बनने के बाद आने वाली चुनौतियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार 1 साल में उतना काम नहीं कर सकती! इसके बाद लोगों को गुस्सा भी आता है।   

पहला साल मुश्किल होता है, जनता की उम्मीद बहुत होती है. सरकार 1 साल में उतना नहीं कर सकती. 1 साल में लोगों को बहुत गुस्सा आता है। एक्साइज ड्यूटी को लेकर अपना रुख साफ करते हुए केजरीवाल ने केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात भी कही।

सभा के दौरान कही गयी बातें : 

अरविन्द केजरीवाल ने व्यापारियों से कहा कि जो भी समस्याएं हैं उनका निपटारा जल्दी ही किया जायेगा। राज्य में ईमानदार सरकार ईमानदारी से अपना काम कर रही है और लोगों की समस्यायों को जल्द से जल्द दूर किया जायेगा।

Related posts

हजारों लोगों को रोज़गार देगी बुलेट ट्रेन : पीयूष गोयल

Namita
7 years ago

बीके हरिप्रसाद को हरा कर NDA के हरिवंश बने राज्यसभा के उपसभापति

Shivani Awasthi
6 years ago

जानिये क्या हुआ जब एसबीआई ने किसान को दिए बिना गांधी जी की आकृति वाला नोट!

Prashasti Pathak
8 years ago
Exit mobile version