Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

MP के बाद राजस्थान और आंध्र से भी हटाये गये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

बीजेपी शासित दो राज्यों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के इस्तीफा देने से सियासी हलचल तेज हो गई है। जहां मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष के लिए जबलपुर से सांसद राकेश सिंह के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी है। वहीं राजस्थान भाजपा अध्यक्ष पद से अशोक परनामी और आंध्र प्रदेश से भाजपा अध्यक्ष हरिबाबू राव को भी हटा दिया गया है. 

जल्द हो सकती है राजस्थान और आंध्र प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा:

कई दिनों से चल रही अटकलें खत्म हो गई हैं। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने नंद कुमार चौहान की जगह जबलपुर के सांसद राकेश सिंह को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इस बात के संकेत मंगलवार को ही मिल गए थे कि राज्य में प्रदेश अध्यक्ष बदला जाएगा। इस बीच राजस्थान में भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी इस्तीफा दे दिया। जल्दी ही राजस्थान में नए अध्यक्ष की नियुक्ति होगी।

राजस्थान में सत्तारूढ़ भाजपा की दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर हुई करारी हार के ढाई माह बाद आखिर राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष अशोक परनामी को पद से हटा दिया गया है। उधर आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के हरिबाबू राव को भी हटाया गया। दोनों को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का अध्यक्ष बनाया गया है।

बहरहाल, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राकेश सिंह को मध्य प्रदेश पार्टी इकाई का प्रमुख नियुक्त किया। वे राज्य के जबलपुर संसदीय सीट से सांसद हैं और लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक हैं। उन्होंने नंद कुमार सिंह चौहान की जगह ली, जो इस पद पर 2014 से काम कर रहे थे। भाजपा के बयान में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष ने नंद कुमार सिंह चौहान, अशोक परनामी और डॉक्टर के हरिबाबू को भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किया। अशोक परनामी और के हरिबाबू ने बुधवार को ही राजस्थान और आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।

आंध्र से हरिबाबू राव, राजस्थान से अशोक परनामी ने दिया इस्तीफा:

पार्टी सूत्रों ने बताया कि राजस्थान और आंध्र प्रदेश में नए अध्यक्ष के नामों की घोषणा जल्दी की जाएगी। अशोक परनामी ने जयपुर में संवाददाताओं से कहा- मैंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को 16 अप्रैल को दे दिया था। मैं पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करता रहूंगा। पिछले चार सालों में मैंने पार्टी को सशक्त करने का कार्य किया है और भविष्य में भी अपनी जिम्मेदारी निभाता रहूंगा। उन्होंने कहा- हमारी पार्टी में जिम्मेदारी देने की व्यवस्था है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया है तो निश्चित रूप से अपनी क्षमताओं के अनुसार मैं अपना कार्य करूंगा।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इस वजह से ही पिछले कुछ दिन से अध्यक्ष बदले जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। मध्य प्रदेश में भाजपा पिछले 15 साल से सरकार में है। सूत्रों के मुताबिक भोपाल में प्रदेश भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक में राकेश सिंह के नाम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के संगठन महामंत्री राम लाल मौजूद थे।

Related posts

आम आदमी पार्टी ने जारी किया गोवा चुनाव 2017 का घोषणापत्र!

Vasundhra
8 years ago

4 फरवरी: इतिहास के पन्नों में आज के दिन का महत्व

Prashasti Pathak
8 years ago

जम्मू-कश्मीर : पहली बार भारत और चीन आये साथ!

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version