डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अदालत द्वारा दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद हिंसा भड़क उठी जिसे देखते हुए हरियाणा के पंचकुला में सेना की छह टुकड़ियां तैनात की गई। सेना के सूत्रों ने कहा कि सिरसा में भी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए सेना की टुकड़ियां को तैयार रखा गया है। सिरसा में डेरा का मुख्यालय है।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख दोषी करार-
- यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया गया है
- जिसके बाद पंचकूला समेत पंजाब-हरियाणा में भड़की हिंसा की लपटें राजधानी दिल्ली होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंची।
- इस हिंसा में करीब दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत की खबर है।
- जबकि 250 से अधिक लोगों घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: जाने बाबा राम रहीम के केस की हिस्ट्री, बदलेंग 2 राज्यों के सियासी समीकरण!
समर्थकों की गुंडागर्दी जारी :
- यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दोषी करार दिये गये।
- पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने यह फैसला सुनाया है।
- अदालत सजा पर फैसला 28 अगस्त को सुनाएगी।
- इस फैसले के आते ही डेरा प्रमुख के समर्थकों ने पंजाब-हरियाणा में उपद्रव मचाना शुरू कर दिया है।
- ख़बरों के मुताबिक़, राम रहीम ने समर्थकों ने पंजाब में दो रेलवे स्टेशनों को आग के हवाले कर दिया है।
- पंजाब के बल्लुआणा और मलोट रेलवे स्टेशन में समर्थकों ने आग लगाई है।
- इसके अलावा डेरा समर्थकों ने भटिंडा में पेट्रोल पम्प को आग लगाई।
यह भी पढ़ें: HC का आदेश, राम रहीम की संपत्ति बेच कर हो नुकसान की भरपाई
क्या है पूरा मामला :
- साल 2002 में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के आरोप लगे।
- इस मामले की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप थी।
- एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी के जरिए गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
- साध्वी ने आरोप लगाते हे एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
- इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 के इस मामले की जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।
- CBI ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया।
- इस मामले में बाबा गुरमात राम रहीम को अदालत से जमानत मिल गई।
- लेकिन लंबे अरसे से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।
- आज राम रहीम को रेप मामले में दोषी करार दिया गया, अदालत सजा पर फैसला 28 अगस्त को सुनाएगी।
यह भी पढ़ें: भारी तनाव के बीच हरियाणा के पूर्व सीएम ने की ये अपील
यौन शोषण के अलावा चल रहा हत्या का मामला :
- बाबा राम पर यौन शोषण के अलावा दो मर्डर का भी केस चल रहा है।
- पहला मामला सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का है।
- बाबा पर आरोप है कि छत्रपति द्वारा साध्वी बलात्कार मामले को अखबार में छापने पर 2002 में उनकी गोली मारकर हत्. कर दी गई।
- उनपर ये भी आरोप है कि उन्होंने डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या करवा दी।
- इन दोनों हत्याओं में डेरा सच्चा सौदा का नाम सामने आया था।
यह भी पढ़ें: HC ने हरियाणा सरकार से कहा, हथियार चलाने में भी न हो संकोच
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें