Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

राज्यसभाः 7 राज्यों की 27 सीटों पर सुबह 9 बजे से शुरू हुई वोटिंग, देखें क्या है चुनावी गणित?

राज्यसभा चुनाव के लिए शनिवार को सात राज्यों की 27 सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू हो चुकी है। राज्यसभा चुनावों के लिए वोटिंग इन सात राज्यों के विधानसभा में बैलेट पेपर पर होगी। वोटिंग की प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी जिसके बाद शाम 5 बजे से चुनाव परिणाम आने शुरू हो जाएगें, और आज ही देर शाम तक सभी 27 सीटों के परीणाम घोषित हो जाएगें।

[nextpage title=”rajyasabha” ]

राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 6 वर्ष को होता है, और हर दो साल पर इसके एक-तिहाई सदस्य रिटायर हो जाते हैं। इस बार उच्च सदल के एक-तिहाई सदस्यों का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।

इस साल राज्यसभा में 15 राज्यों से 58 सीटें खाली हुई थीं। जिसमें से 7 राज्यों के 31 सदस्यो निर्विरोध चुने जा चुके हैं, और बाकी की 27 सीटों पर आज वोटिंग के द्वारा चुनाव कराया जा रहा है।

राज्यसभा में क्या है स्थतिः

245 सदस्यों वाले राज्सभा (उच्च सदन) में अभी एनडीए के 62 सांसद हैं। वहीं कांग्रेस के सांसदो की संखया 61 है। वहीं अगर इसमें सहयोगी दलों की संखया जोड़ दी जाए तो यूपीए के 80 सांसद हो जाते है।

इसमें भी अगर गैर-एनडीए दलों सपा, बसपा, तृणमूल कांग्रेस, एआईएडीएमके और बीजेडी के सदस्यों को मिला दें तो यह संख्या 90 के पार हो जाती है।

क्या होंगे समीकरणः

इस बार भाजपा के 14 सदस्यों का कार्यकाल राज्यसभा में समाप्त हो रहा है, और शनिवार को हो रहे चुनावों के बाद उसे 18 सीटें मिल सकती हैं।

इस तरह से चुनाव बाद भाजपा को 58 सीटों पर इलेक्शन के बाद उसे 18 सीटें मिल सकती हैं। यानी वह 4 सीटों के फायदे में रह सकती है।

जिसके बाद 49 सीटों वाली भाजपा के राज्यसभा सदस्यों की संख्या 53 सीटों तक पहुंच जाएगी।

वहीं राज्यसभा में कांग्रेस के अभी 61 सांसद हैं, और उसके 16 सांसद इस बार रिटायर हो रहे हैं।

निश्चित तौर पर इन चुनावों से भाजपा को कुछ सीटों का फायदा हो सकता है, लेकिन उसकी संख्या इतनी नहीं बढ़ेगी कि वह राज्यसभा में लम्बित बिल पास कराने की स्थिति में आ सके।

देखें कहां कितनी सीटों पर हो रही है वोटिंगः

राज्य राज्यसभा सीटों की संख्या
उत्तर प्रदेश 11
राजस्थान 4
कर्नाटक 4
मध्य प्रदेश 3
झारखंड 2
हरियाणा 2
उत्तराखंड 1

 अगले पेज पर देखें किसकी किनती सीटें हो रहीं है खालीः

 [/nextpage]

[nextpage title=”rajyasabha 2″ ]

किसकी किनती सीटें हो रहीं है खालीः-

बीजेपी- 14 सीटें

कांग्रेस- 14 सीटें

सपा – 7 सीटें

जदयू- 5 सीटें

बीजेडी- 3 सीटें

एआईएडीएमके- 3 सीटें

बसपा- 2 सीटें

डीएमके- 2 सीटें

एनसीपी- 2 सीटें

टीडीपी- 2 सीटें

वाइएसआर कांग्रेस- 1

शिवसेना- 1

शिरोमणि अकाली- 1

[/nextpage]

 

 

Related posts

1 करोड़ बैंक खाता धारकों का डेटा 10-20 पैसे में हुआ लीक!

Deepti Chaurasia
7 years ago

आगस्ता वेस्टलैंड मामला: तीन और दिग्गजों आये सीबीआई की रडार पर!

Vasundhra
8 years ago

Chinese helicopter sighted in Indian airspace

Anil Tiwari
7 years ago
Exit mobile version