Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

कन्नौज के अलावा 1 और सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश

बीते दिन यूपी के कैराना और नूरपुर में हुए उपचुनाव में प्रशासन की तरफ से काफी लापरवाही देखने को मिली थी। यहाँ पर कई EVM और VVPAT मशीनें खराब हो गयी थी जिसके वजह से मतदाताओं को 2-3 घंटे तक लाइनों में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। इस घटना पर सपा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसके मतदाताओं को वोट देने से रोकने के लिए ऐसा किया गया है। इस मुद्दे पर लखनऊ में सपा कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया।

पार्टी तय करेगी लोकसभा सीट :

मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। इसके अलावा सरकारी बँगला खाली करने के पत्रकारों के सवाल पर अखिलेश सफाई पेश करते हुए नजर आये। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर आपकी नजर में कोई घर हो तो बता दें, हमें सुप्रीम कोर्ट से सिर्फ घर खाली करने के लिए समय की मांग की है। इसके अलावा कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि मैं चुनाव लडूंगा ये तय है लेकिन कहाँ से लडूंगा इसका चुनाव हमारी पार्टी तय करेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव साफ़ तौर पर कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आ रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें: क्रिकेट अकादमी के कार्यक्रम में युवा खिलाड़ियों से मिले राज बब्बर

 

2 सीट से लड़ सकते हैं अखिलेश :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिये कन्नौज लोकसभा सीट बेहद लकी रही है। यहाँ से जब भी अखिलेश ने चुनाव लड़ा, उन्हें जीत हासिल हुई है। जब वे CM बने तो उपचुनाव और उसके बाद हुए लोकसभा के आम चुनाव दोनों में सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव को जनता ने जिताया था। अखिलेश के डिंपल के चुनाव न लड़ने के ऐलान के बाद से माना जा रहा है कि वे कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में कन्नौज से अखिलेश की पत्नी डिम्पल यादव सांसद हैं। चर्चा है कि अखिलेश के 2 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हो। वे पहले भी ऐसा कर चुके हैं। बीजेपी को रोकने के लिए वे 2 सीटों से चुनाव लड़ें तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। एक बार वे कन्नौज और फिरोजाबाद से चुनाव लड़ चुके हैं और इस चुनाव में दोनों सीटों पर उन्हें जीत हासिल हुई थी।

 

ये भी पढ़ें: फतेहपुर: बसपा नेता की गला कटने से मौत, पुलिस बता रही हादसा

Related posts

वीडियो: पहले लड़की के साथ छेड़छाड़ की और फिर वीडियो किया वायरल!

Kumar
8 years ago

सचिन ने ‘मिस्टर 360°’ को दी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई

Namita
8 years ago

वीडियो: बुजुर्गों को कमतर समझने वाले ये वीडियो जरुर देखें!

Kumar
8 years ago
Exit mobile version