इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दसवें संस्करण के लिए फ्रैंचाइज़ी किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। पांच अप्रैल से आरंभ होने वाले आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान ग्लैन मैक्सवेल को नियुक्त किया है।
मुरली विजय की जगह लेंगे ग्लैन मैक्सवेल-
- ग्लैन मैक्सवेल ने आज तक किसी टीम की कप्तानी नहीं की है।
- उन्हें मुरली विजय की जगह टीम में स्थान मिला है।
- मुरली विजय को पिछले संस्करण में इस टीम की कप्तानी सौंपी गई थी।
- 28 वर्षीय मैक्सवेल सभी फॉर्मेट में अभी तक 338 मैच खेल चुके है।
- गौरतलब है कि किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल में एक बार भी खिताब अपने नाम नहीं किया है।
- ऐसे में ग्लैन मैक्सवेल के हाथों में टीम की कप्तानी आने से फ्रैंचाइज़ी की उम्मीदें काफी बढ़ गई है।
ग्लैन मैक्सवेल का आईपीएल में प्रदर्शन-
- पिछले दो सत्रों में ग्लैन मैक्सवेल ने 22 मैचों में कुल 324 रन बनाए है।
- इनमें उनके दो अर्धशतक भी शामिल है।
- 2014 में मैक्सवेल ने 552 रन 16 मैचों में बनाए थे।
- इसकी मदद से उन्होंने टीम को फाइनल में पहुंचाया था।
- हालांकि टीम खिताब जीतने में नाकामयाब रही थी।
यह भी पढ़ें: विज्ञापन के मामले में पीवी सिंधु निकली महेंद्र सिंह धोनी से आगे
यह भी पढ़ें: मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने दी सच्चे क्रिकेटप्रेमी होने की परिभाषा