Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

कैराना उपचुनाव में तबस्सुम बेगम देंगी भाजपा प्रत्याशी को चुनौती

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को अपने सहयोगी दलों की मदद से ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। इस जीत से सपा और बसपा दोनों का हौंसला पहले से बहुत ज्यादा बढ़ चुका है। इन उपचुनावों के बाद सभी की नजर उत्तर प्रदेश की 1 और लोकसभा सीट कैराना पर होने वाले उपचुनाव पर टिकी हुई है। इस चुनाव में सपा और बसपा का गठबंधन ना होना तय हैं। इस बीच सपा प्रत्याशी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो सभी को हैरान कर देगी।

सपा विधायक ने किया ऐलान :

देशभर में बहुचर्चित कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा का विपक्ष के प्रत्याशी को लेकर अब इंतजार खत्म हो चुका है। कैराना के चुनावी दंगल में भाजपा के कमल को खिलने से रोकने के लिए विपक्ष ने पूर्व सांसद और कैराना विधायक नाहिद हसन की माँ चौधरी तबस्सुम बेगम को मैदान में उतार दिया है। इसकी पुष्टि खुद कैराना विधायक चौधरी नाहिद हसन ने करते हुए कहा कि सपा-बसपा के गठबंधन से उनकी माता चौधरी तबस्सुम बेगम को प्रत्याशी बनाये जाने की मौखिक घोषणा सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कर दी है। कैराना के दिवंगत सांसद बाबू हुकुम सिंह भाजपा पार्टी में दिग्गज नेताओं में शुमार थे इसीलिए भाजपा का ये सीट जीतना साख का सवाल है।

भाजपा से मृगांका सिंह होंगी प्रत्याशी :

कैराना उपचुनाव के राजनीतिक गलियारों में दिवंगत भाजपा सांसद की पुत्री मृगांका सिंह को लेकर चल रही चर्चाओं पर सूबे के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विराम लगाते हुए उन्हें भाजपा का प्रत्याशी बताया है। भाजपा के दिवंगत सांसद की पुत्री ने इस उपचुनाव के लिए जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। इस उपचुनाव में भाजपा की जीत पक्की करने के लिए खुद सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ भी इसी महीने कैराना आ रहे हैं। सपा प्रत्याशी तबस्सुम बेगम साल 2009 में बसपा से सांसद रह चुकी है।

Related posts

अन्य दल के दागियों और बागियों के लिए भाजपा है एक ‘रिफ्यूजी कैम्प’!

Kamal Tiwari
8 years ago

अंडर-17 व अंडर-19 बैडमिंटन टूर्नामेंट, पहले दिन खेले जाएंगे 197 मैच!

Sudhir Kumar
7 years ago

1929 में जिन्ना ने किया था भगत सिंह का बचाव

Shivani Awasthi
6 years ago
Exit mobile version