उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा सुप्रीमो आजमगढ़ में आज रैली करेंगी। इस रैली को महारैली का नाम दिया गया है।
6 लाख लोगों के आने की संभावना:
- सूबे के आजमगढ़ जिले में आज बसपा सुप्रीमो महारैली करेंगी।
- रैली को पार्टी की ओर से महारैली कहा जा रहा है।
- सूत्रों के मुताबिक, आज रैली में करीब 6 लाख लोगों के आने की सम्भावना है।
- रैली को सफल बनाने के लिए बसपा के पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात एक किये हुए हैं।
आजमगढ़ के आईटीआई मैदान में होगी रैली:
- सूबे के आजमगढ़ जिले में आज बसपा सुप्रीमो मायावती ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन दुखाय’ महारैली करेंगी।
- रैली आजमगढ़ के आईटीआई मैदान में होगी।
- बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो यहाँ करीब 12 बजे पहुंचेंगी।
- जिसके बाद वो यहाँ जनसभा को संबोधित करेंगी।
- बसपा के मुख्य को-ऑर्डिनेटर दिनेश चन्द्र के मुताबिक, यह रैली ऐतिहासिक होगी।
- उन्होंने आगे जानकारी दी कि, रैली में करीब 6 लाख आ सकते हैं।
- दिनेश चन्द्र ने आगे कहा कि, सूबे की जनता सपा के गुंडाराज को हटाना चाहती है।
- उन्होंने आगे कहा कि, इस महारैली के बाद जनता समाजवादी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
- उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा के जीतने की बात भी कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार