Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh Lok Sabha

गोंडा लोकसभा क्षेत्र : जानिए, गोंडा लोकसभा सीट का इतिहास

सरयू और घाघरा मादी के किनारे बसा ‘गोंडा’ यूपी के सबसे उपजाऊ जिलों में से एक है|

4,448 वर्ग किलोमीटर में फैले इस जिले ने समय के हर दौर में अपनी एक विशेष पहचान बनायीं रखी है| कभी यह पूरा क्षेत्र कौशल महाजनपद का हिस्सा हुआ करता था|  भगवान् बुद्ध के दौर में इस क्षेत्र की एक अलग ही पहचान थी| उस दौर में यह इतना प्रगतिशील और समृद्ध था की भगवान बुद्ध ने अपने जीवन के 21 साल यहीं बिताये| राजा सुहलदेव का यह पूरा क्षेत्र अपने आप में कई वर्षों का इतिहास समेटे हुए है| गोंडा और बहराइच की सीमा पर साहेत-माहेत गावं में हुई खुदाई में कई पुरानी मिली जो प्राचीन श्रावस्ती की पहचान बताती है| जैन ग्रंथों के मुताबिक़ श्रावस्ती तीसरे तीर्थंकर सम्भवनाथ और आठवें तीर्थंकर चन्द्रप्रभनाथ की जन्मस्थली है| वास्तव में एक लम्बे समय तक श्रावस्ती का इतिहास ही गोंडा का इतिहास है|

गोंडा यूपी के 75 जिलों में से एक है| इस जिले में 1,817 गाँव  और 10 शहर है| गोंडा में 4 तहसीलें है- गोंडा, कर्नलगंज, तरबगंज, मनकापुर

2011 की जनगणना के अनुसार यहाँ 5,41,247 घर है| यहाँ की आबादी 34,33,919 लाख है जिनमे महिलाओं की आबादी 16,46,773 लाख और पुरुषों की आबादी 17,87,146 लाख है| छ: साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या 5,72,386 लाख है| राज्य का औसत लिंगानुपात 912 के मुकाबले जिले में प्रति 1000 पुरुषों पर 921 महिलायें है| कुल आबादी के 93.45% लोग शहरों में जबकि 6.55 % लोग गाँवों में रहते है| यहाँ की आबादी में 15.49% हिस्सा अनुसूचित जाति और 0.03% अनुसूचित जनजाति का है| यह जिला शिक्षा की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है यहाँ की औसत साक्षरता दर 48.92% है जिनमे परुषों की साक्षरता दर 57.87% और महिलाओं की साक्षरता दर 39.22% है|

गोंडा मुख्य रूप से हिन्दू बहूल क्षेत्र है- यहाँ की 79.77% आबादी हिन्दू और 19.76% आबादी मुस्लिम धर्म में आस्था रखती है|

गोंडा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में 59वें नंबर की सीट है| इस लोकसभा सीट में  उत्तर प्रदेश विधान सभा की पांच सीटें आती है-

उतरौला, मनकापुर, मेहनौन, गौरा, गोंडा

मनकापुर की विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है|

1952 में यह सीट गोंडा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा थी| गोंडा उत्तर सीट पर कांग्रेस के चौधरी हैदर हुसैन और गोंडा पश्चिम की सीट पर हिन्दू महासभा की शकुंतला नायर ने जीत दर्ज की|

यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के कीर्ति वर्धन सिंह सांसद है.

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के कीर्ति वर्धन सिंह सांसद है.[/penci_blockquote]

अस्तित्व में आने के बाद से ही गोंडा की लोकसभा सीट सामान्य श्रेणी की रही है| 1957 में कांग्रेस के दिनेश प्रताप सिंह जीतकर गोंडा के पहले सांसद बने| 1962 और 1967 तक के आम चुनाव भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जीते| 1971 में कांग्रेस( आर्गेनाईजेशन) ने प्रत्याशी जीत दर्ज करके लोकसभा पहुंचे| 1977 में सत्यदेव सिंह ने भारतीय लोकदल को गोंडा में पहली जीत दिलाई|  1980 में कांग्रेस(आई) और 1984, 1989 के चुनाव कांग्रेस ने जीते|  1991 में भारतीय जनता पार्टी के बृज भूषण सिंह ने और 1996 में कीर्ति देवी सिंह से बीजेपी को लगातार दो बार जीत दिलाई| 1998 में बीजेपी की नज़रे तीसरी जीत पर थी मगर समाजवादी पार्टी के राजा भैया ने उनका यह सपना पूरा नहीं होने दिया| अगले साल हुए चुनावों में बीजेपी ने अपनी हार का बदला लिया| 2004 में सपा के राजा भईया और 2009 में कांग्रेस के बेनी प्रसाद वर्मा गोंडा की सीट जीतकर लोकसभा पहुंचे| वर्तमान में यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के कीर्ति वर्धन सिंह सांसद है| तीसरी बार लोकसभा पहुंचे कीर्ति वर्धन सिंह लोकसभा में खाद-रसायन, विज्ञान-प्राद्यौगिकी और पर्यावरण और वन सम्बन्धी मामलों की स्थाई समिति के सदस्य है|

लोकसभा वर्ष पार्टी नाम
दूसरी 1957 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दिनेश प्रताप सिंह
तीसरी 1962 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राम रतन गुप्ता
उपचुनाव 1964 स्वतंत्रता पार्टी एन. दांडेकर
चौथा 1967 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सुचेता कृपलानी
पांचवां 1971 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आर्गेनाईजेशन) आनंद सिंह
छठा 1977 भारतीय लोकदल सत्यदेव सिंह
सातवाँ 1980 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंदिरा) आनंद सिंह
आठवां 1984 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आनंद सिंह
नौवां 1989 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आनंद सिंह
दसवां 1991 भारतीय जनता पार्टी बृज भूषण शरण सिंह
ग्यारहवां 1996 भारतीय जनता पार्टी केतकी देवी सिंह
बारहवां 1998 समाजवादी पार्टी कीर्ति वर्धन सिंह
तेरहवां 1999 भारतीय जनता पार्टी बृज भूषण शरण सिंह
चौदहवां 2004 समाजवादी पार्टी कीर्ति वर्धन सिंह
पन्द्रहवां 2009 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बेनी प्रसाद वर्मा
सोलहवां 2014 भारतीय जनता पार्टी कीर्ति वर्धन सिंह

Related posts

जालौन लोकसभा क्षेत्र : जानिए, जालौन लोकसभा सीट का इतिहास

Desk
6 years ago

घोसी लोकसभा क्षेत्र : जानिए, घोसी लोकसभा सीट का इतिहास

Desk
6 years ago

सीतापुर :- लहरपुर में मां दुर्गा की भावय शोभा यात्रा निकाली गई

UPORG Desk
11 months ago
Exit mobile version