Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

महिला के साथ रेप के बाद आंख फोड़ने वाला आरोपी भेजा गया जेल

यूपी के फतेहपुर जिला में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां जंगल गई एक महिला के साथ दरिंदे ने  बलात्कार किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के ऊपर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी आंख फोड़ डाली। आरोप है कि बदमाश ने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम देने के दौरान महिला के जेवर भी लूट लिए और मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

महिला के साथ रेप के बाद जेवर भी लूट ले गया आरोपी

सीओ बिंदकी अभिषेक तिवारी ने बताया कि कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपनी बीमार बहन की देखरेख के लिए औंग थाना क्षेत्र के एक गांव आई थी। परिजनों ने बताया महिला पखवारे भर पहले ही गांव आई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार भोर पहर वह जंगल गई थी। जहां गांव का ही पिन्टू गुप्ता पहले से ही घात लगाकर बैठा था।

पिन्टू ने उसको पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसको पीटा और आंख फोड़ दी। उसके बेहोश हो जाने के बाद सारे जेवर उतार लिए और भाग निकला। कुछ देर बाद जंगल गई दूसरी महिलाओं ने उसे बेहोशी की हालत निर्वस्त्र पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related posts

बीजेपी प्रदेशध्यक्ष महेंद्र पांडेय का कार्यक्रम, सांसद द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज में होंगे शामिल, सांसद के गाव बनवारीपुर में आयोजित है खिचड़ी भोज।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

गायत्री को इस्तीफा दे देना चाहिये :नरेश अग्रवाल

Mohammad Zahid
8 years ago

लखनऊ- नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या की कोशिश

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version