उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार से अपने प्रचार अभियान का बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में अखिलेश यादव बुधवार 25 जनवरी को लखीमपुर पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
शहीद के परिवारों की मदद केंद्र ने नहीं की:
- अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, केंद्र सरकार ने शहीद जवानों की मदद के लिए कुछ नहीं किया है।
- उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश सरकार ने शहीद जवानों के परिजनों की मदद समाजवादी सरकार ने की।
- अखिलेश ने ये भी कहा कि, गरीबों की मदद करना, किसानों की मदद करना ही हमारा उद्देश्य है।
समाजवादी सरकार सभी की मदद करना चाहती है:
- अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, समाजवादी सरकार सभी की मदद करना चाहती है।
- घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि, उनके घोषणा पत्र में गरीबों और किसानों के लिए बहुत कुछ है।
- साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, एम्बुलेंस और महिला हेल्पलाइन भी जरुरत के लिए शुरू की गयी है।
- उन्होंने आगे कहा कि, डायल 100 के माध्यम से तुरंत शिकायत दर्ज होती है और पुलिस भी मौके पर पहुँचती है।
- अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, डायल 100 अब लखीमपुर में भी शुरू हो गयी है।