Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उपचुनाव: सपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए गोरखपुर पहुंचेंगे अखिलेश यादव

फूलपुर और गोरखपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने नेताओं की फ़ौज खड़ी कर दी है। सभी छोटे से बड़े नेता इन दिनों जिले में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने में लगे हुए हैं। इसके अलावा अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए जाने वाले हैं। इसकी शुरुआत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सीएम योगी के गृहनगर गोरखपुर से करने जा रहे हैं।

सपा को मिला बसपा का समर्थन :

गोरखपुर और फूलपुर सीट पर होने वाले उपचुनावों में पहली बार ऐसा हुआ है कि कट्टर विरोधी बसपा ने सपा को अपना समर्थन दिया है। बसपा के अलावा चौधरी अजीत सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल ने भी अपना समर्थन समाजवादी पार्टी को दे दिया है। इसके अलावा कई अन्य छोटे दलों ने भी सपा को अपना समर्थन दिया है। सपा को इतने सारे दलों का समर्थन मिलने से भाजपा की मुश्किलें जरूर थोड़ी बढ़ गयी हैं। मगर कांग्रेस ने इन दोनों ही सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं और जमकर प्रचार कर रहे हैं।

11 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे अखिलेश :

उपचुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार अभियान में तेजी लाने के लिए सपा अध्यक्ष और पूर्व CM अखिलेश यादव कल गोरखपुर पहुँच रहे हैं। सुबह 11 बजे प्लेन से अखिलेश यादव गोरखपुर पहुचेंगे। इसके बाद क्रांति रथ पर सवार होकर 12 बजे कैन्ट क्षेत्र के चंपा देवी पार्क के रैली स्थल पर पहुँचेंगे। यहाँ पर एक जनसभा आयोजित की गयी है जिसे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संबोधित करेंगे।

Related posts

अलीगढ़- एएमयू पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर कुर्की नोटिस जारी

Ashutosh Srivastava
6 years ago

गोरखपुर के मधवालिया गोसदन में अचानक 40 गायों की मौत

Sudhir Kumar
7 years ago

इस बीजेपी नेता ने दी बाहुबली मुख्तार अंसारी को धमकी!

Shashank
8 years ago
Exit mobile version