Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लंदन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवार संग मना रहे छुट्टियां

समाजवादी पार्टी इन दिनों लोकसभा चुनावों की तैयारियों से जोर शोर से जुटी हुई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा के साथ गठबंधन कर चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लंदन में परिवार संग छुट्टियां मना रहे हैं। लंदन में उनके साथ उनकी पत्नी और कन्नौज सांसद डिंपल यादव सहित उनके तीनों बच्चे अदिति, टीना-अर्जुन गए हैं। लंदन में परिवार संग छुट्टियां मनाते हुए अखिलेश यादव की कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं।

लंदन पहुंचे अखिलेश यादव :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के पहले परिवार संग लंदन में छुट्टियाँ मनाने गये हुए हैं. यहाँ पर वे बच्चों के साथ पूरा शहर घूम रहे हैं और लंदन की खूबसूरती देख रहे हैं। इस बीच उनकी कुछ तस्वीरें परिवार के साथ सामने आयी हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

परिवार संग अखिलेश यादव ने कई खूबसूरत जगहों को देखा और उन्स्की तस्वीरें भी ली। इसके अलावा परिवार के साथ अखिलेश यादव ने लंदन की नदी में वाटर बोट में बैठकर प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखा।

 

ये भी पढ़ें: संस्कार भारती के सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी

 

पहले भी जाते रहें हैं लंदन :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की विदेश में लंदन सबसे पसंदीदा जगह है। यहाँ पर अखिलेश यादव पहले भी अपने परिवार संग जाते रहे हैं। अखिलेश यादव लगभग हर साल ही परिवार संग लंदन घूमने जाते हैं।

सीएम रहते हुए अखिलेश यादव ने हमेशा परिवार के लिए समय निकाला और उनके साथ घूमने के लिए कई जगह गए। लंदंसे अखिलेश यादव के इस महीने के आखिर तक आने की उम्मीद है। इसके बाद आते ही वे लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा में जुट जायेंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तैयारियों की भी वे समीक्षा करेंगे।

 

ये भी पढ़ें: पासपोर्ट प्रकरण: RPO पीयूष वर्मा को किया गया दिल्ली तलब

Related posts

मायावती और कांशीराम का सम्मान करता हूँ- राहुल गाँधी

Divyang Dixit
8 years ago

धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश!

Divyang Dixit
7 years ago

देश का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय इलाहाबाद HC- मुख्यमंत्री योगी

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version