Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भाजपा बड़ी पार्टी , एक-एक स्वेटर बुना होता तो सबको मिल जाता- अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज लखनऊ के होटल ताज में प्रेस कांफ्रेसं कर रहे थे।  दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कई ज़ुबानी हमले किये। बीते दिन किसानों ने विधानसभा के बाहर भारी मात्रा में आलू फेंककर अपना विरोध दर्ज कराया था। इसे लेकर अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा सरकार को किसानों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया है।

होटल ताज में हुई प्रेस कांफ्रेंस :

आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के होटल ताज में प्रेस कांफ्रेस को संबोधित किया था। इस दौरान अखिलेश के साथ सपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत करते हुए अखिलेश ने कहा कि जैसे ही ये कार्यक्रम शुरू हुआ, मौसम साफ़ होने लगा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश  के साथ ही ख़ास कर लखनऊ में खासकर सर्दी बहुत है। अखिलेश ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में कई बार रथ चलाया है, कई जिलों में साइकिल चलायी थी। जो समाजवादी पार्टी नेताजी लेकर चले उसी को हम आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। नेताजी की इस पार्टी को हम राष्ट्रीय पार्टी बनाकर रहेंगे। हमारा हमेशा से निरंतर प्रयास है कि सपा को राष्ट्रीय पार्टी कैसे बनाया जाये। अखिलेश ने कहा कि सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए जितनी यात्रा करनी पड़े, हम करेंगे।

भाजपा सरकार पर बोला हमला :

प्रेस कांफ्रेसं में अखिलेश ने कहा कि यूपी में देखा, किस तरह समाज मे ज़हर घोलकर राजनीति की गई। उत्तराखंड में व्यापारी ने जहर खा लिया, नया वर्ष है एक बार नोटबन्दी और हो जाए तो शायद भ्रष्टाचार खत्म हो। जो सिद्धांत लोहिया जी ने दिया, आर्थिक सामाजिक खाई कैसे मिटे। सर्दी में स्वेटर बट जाने चाहिए थे। भाजपा बड़ी पार्टी है, उसके सदस्यों ने एक-एक स्वेटर बुना होता तो सबको स्वेटर मिल जाता। जो सरकार स्वेटर ना दे रही हो उससे क्या उम्मीद की जा सकती है। लोगो का खाना रोककर स्वेटर दे रही है सरकार।

किसानों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश :

अखिलेश यादव ने कहा कि चिंता सरकार ये कर रही विधानसभा के सामने आलू कैसे आ गया। किसान से खरीदे होते आलू, आलू सड़ रहा बर्बाद हो रहा है। किसानों को उनकी आलू की कीमत नही मिली है। ये सरकार हमारे कामों को अपना काम बता रही है। किसानों को धान की कीमत भी नहीं मिली है। केंद्र सरकार का पुराना वादा है नौकरी देने का, कैसे मिलेगी नौकरी। दिल बड़ा होना चाहिए, कहना चाहिए पुरानी सरकार का काम हम आगे बढ़ा रहे हैं। हमें नहीं बुलाया गया नोएडा मेट्रो के उद्घाटन में, हमने तस्वीरों में देखा कि CM भी नहीं दबा पाए बटन।

सैफई महोत्सव की हो रही नकल :

सीएम योगी के नोएडा दौरा पर अखिलेश यादव ने चुटकी ली। अखिलेश ने कहा कि अभी तो नोएडा जाने का असर दिखेगा। PWD पुराना विभाग है, इसका रिश्ता ऐसा ही रहता है। अबमहोत्सव करा कर सैफई की नकल की जा रही है। फ्री दवा, इलाज रोक दिया सरकार ने। जिन लोगों को इलाज की मदद मिली, उनकी जांच कर रही है, जो मर चुके हैं।ये सरकार सिर्फ समय काट रही है। कुछ काम करना होता तो अपना मेडिकल कालेज तो सही कर लेते। आने वाले साल दोनों सरकारों से मिलकर हिसाब मांगेगी जनता। बांदा की घटना दुर्भाग्य है, जब नया भारत सोच रहे हैं। कहाँ गया योगी जी का एंटी रोमियो स्क्वाएड। क्या कर रही आपकी सरकार, किस जगह कानून व्यवस्था में असफल नही हुए, आप खुद जातिवादी हैं इसलिए अपनी कमी को छुपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगाते हैं।

ये भी पढ़ें : कानपुर में सपा नेता की सीएम योगी के इस्तीफे की मांग

Related posts

प्रदेश सरकार अब 1.46 लाख मेधावियों को दे सकती है लैपटॉप

Rupesh Rawat
8 years ago

शराबियों के खिलाफ चला अभियान, शराब पीते 20 लोग पकड़े गए, सभी का आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत चालान किया गया, देर रात तक चला अभियान, चौक कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

रामपुर : पैसेंजर ट्रेन के 8 कोच पटरी से उतरे, गार्ड घायल

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version