Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

राजा भैया से कम हुआ अखिलेश यादव का विश्वास

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां पर इन दिनों जल निगम में हुई भर्ती में घोटाला करने का आरोप लग रहा है। भाजपा नेता लगातार आजम के नाम पर समाजवादी पार्टी को निशाने पर ले रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। लखनऊ में सपा कार्यालय पर आयोजित इस प्रेस वार्ता में अखिलेश ने आजम पर लगे आरोपों का सीधे खंडन किया और बाहुबली विधायक राजा भैया पर बड़ा बयान दिया।

राजा भैया पर बोले अखिलेश यादव :

लखनऊ में सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता आयोजित की गयी थी। इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया के माध्यम से भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस बीच एक पत्रकार ने अखिलेश से कुंडा के बाहुबली विधायक राजा भैया पर सवाल पूछा। अखिलेश यादव ने कहा कि राजा भैया लगता नहीं कि अब हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि आप हमारे साथ हैं तो साथ रहिए, खिलाफ हैं तो दूर रहिए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का ये बयान साफ़ तौर पर राजा भैया से उनकी नाराजगी को दर्शा रहा है।

 

ये भी पढ़ें: सीएम योगी करेंगे विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े का शुभारंभ

आजम का किया बचाव :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जल निगम में हुई भर्ती मामले को लेकर आजम खां को राज्य सरकार परेशान करना चाहती है। उन्होंने कहा कि पहली भी सरकार ने हमारे कामों की जांच करवाई मगर उनमें 1 रूपये की भी धोखाधड़ी सामने नहीं आयी। उन्होंने सीधे तौर पर राजा भैया से ज्यादा भरोसा आजम खां पर जताया और राज्य सरकार के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को डरा रही है। आजम पर आरोप है कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री रहते हुए 2016-17 में जल निगम भर्ती बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए जल निगम में बगैर अनुमति रिक्तियों के सैकड़ों पदों पर भर्ती कर ली जिसमें नियमों की अनदेखी की गई।

 

ये भी पढ़ें: सांसद को सोने का मुकुट पहनाकर किया गया स्वागत, भाजपा पर बोला हमला

Related posts

जंगल में नहीं अब ‘नॉएडा में मिलते हैं नक्सली!

Divyang Dixit
8 years ago

कपड़ा कारोबारी के शो-रूम पर आयकर की टीम का छापा

Sudhir Kumar
7 years ago

गंगोत्री से गंगासागर तक नाव पर बैठकर जाना है: परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version