उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शुक्रवार की रात ट्रेन में गश्त लगा रहे 2 जीआरपी जवानों को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी रायफल लूट ली और घटनास्थल से फरार हो गए।

एक जवान की हुई मौत:
- उत्तर प्रदेश के चंदौली में ट्रेन में गश्त लगा रहे 2 जीआरपी जवानों को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी रायफल लूट ली।
- मुग़लसराय जीआरपी के 2 जवान मुगलसराय से बक्सर जा रही डीएमयू पैसेंजर ट्रेन में गश्त लगा रहे थे।
- रात 10 बजे चौसा और बक्सर के बीच ट्रेन में स्वर हमलावरों ने दोनों सिपाहियों पर फायरिंग कर दी।
- जिससे दोनों जवान घायल हो गये।
- घायल जवानों में से सिपाही अभिषेक सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
- अन्य सिपाही नन्दलाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।
- दोनों हमलावर पवनी हाल्ट स्टेशन पर पहुँचते ही फरार हो गये।
- मृतक सिपाही बालिया का रहने वाला था, जबकि घायल सिपाही आजमगढ़ से हैं।
- घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी अधिकारी मौके पर पहुंचे, उन्होंने हमलावरों के जल्द पकड़े जाने का आश्वासन दिया है।
- हमलावरों की संख्या का अनुमान 6 लगाया जा रहा है, पर अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
- मामले की जांच के लिए एसटीएफ का एक दल चंदौली भेजा गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार