Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अयोध्या : जिला प्रशासन होम आइसोलेशन के मरीजों को उनके घरों पर टाइप बी के ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहा

अयोध्या : जिला प्रशासन होम आइसोलेशन के मरीजों को उनके घरों पर टाइप बी के ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहा

अयोध्या:

अयोध्या जिला प्रशासन अब होम आइसोलेशन के मरीजों को भी उनके घरों पर टाइप बी के ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहा है। जिसकी कमान मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता ने संभाल रखी है। मुख्य राजस्व अधिकारी के व्हाट्सएप पर आई सूचना या फिर सोशल मीडिया पर आई सूचना को भी संज्ञान लिया जा रहा है।

शहर में ऐसे 4 ऑक्सीजन सिलेंडर के सप्लायर हैं जिनके यहां सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और वह मरीज का आधार कार्ड व डॉक्टर का लिखा हुआ पर्चा देखकर उन्हें होम आइसोलेशन में मरीज के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराई जा रही है। मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता ने कहा कि जो मरीज के तीमारदार ऑक्सीजन सिलेंडर ले जा रहे हैं वह अपने घरों पर सिलेंडर को इकट्ठा ना करें खाली होने पर या मरीज के ठीक होने पर ऑक्सीजन सिलेंडर को वापस करें ताकि अन्य मरीजों को भी ऑक्सीजन सिलेंडर समय पर उपलब्ध कराया जा सके।

Report : Vinod

Related posts

5 वर्षीय मासूम की मौत से परिवार में कोहराम, लोगों में रोष, बुलंदशहर के जहागीराबाद की घटना। नगर पालिका अधिकारियों के लिये बनाये जा रहे आवासों में भारी लापरवाही। सेप्टिक टैंक में पानी भर कर छोड़ा खुला। खेलता हुआ पड़ोस का बच्चा सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत। मृतक बच्चे के परिवारजनों ने चेयरमैन, ईओ, इंजीनियर, ठेकेदार के खिलाफ थाने में दी तहरीर

Ashutosh Srivastava
7 years ago

पीके करेंगे ‘बरसो पहले अपनी जमीन खो चुकी’ यूपी कांग्रेस का ग्राउंड रिएलिटी टेस्ट!

Rupesh Rawat
8 years ago

मथुरा-शेरगढ़ कस्बे में व्यापारी से तमंचे की नोक पर करीब डेढ़ लाख रुपए की लूट

Desk
4 years ago
Exit mobile version