Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

हरदोई: सपा ने किया केंद्र सरकार पर हमला, जमकर की नारेबाजी

उत्तर प्रदेश सहित देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद को लेकर पूरे देश में कांग्रेस को कई अन्य विपक्षी दलों का भी साथ मिला है। समाजवादी पार्टी, लेफ्ट, डीएमके और एमएनएस समेत कुल 21 पार्टियां कांग्रेस के भारत बंद का समर्थन कर रही हैं। यूपी में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरदोई जिले में नारे लगाते हुए बड़ी रैली निकाली और बढ़ती महंगाई का विरोध किया।

हरदोई में सपा ने किया प्रदर्शन :

देश भर में कांग्रेस द्वारा भारत बंद का आवाहन किया गया है जिसे कई अन्य दलों का समर्थन मिला हुआ है। कांग्रेस देश के प्रत्येक राज्य में भारत सरकार द्वारा बढ़ाई गयी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विरोध कर रही है। इसके अलावा यूपी की मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी भी भारत बंद में अपना सहयोग देते हुए जमकर प्रदर्शन कर रही है। यूपी के हरदोई जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी रैली निकाली और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालाँकि प्रशासन इस मौके पर काफी मुस्तैद नजर आया।

[penci_blockquote style=”style-2″ align=”none” author=””]पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने भारत बंद का आह्वान किया है[/penci_blockquote]

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=l18KrMf7Yxs&feature=youtu.be” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

जंजीर बांधकर किया अनोखा विरोध :

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भी भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता अनोखे ढंग से केन्द्र सरकार का विरोध कर रहे हैं। बनारस में प्रदर्शन करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने खुद को जंजीरों में बांध कर विरोध जताया। वहीँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीवादी तरीके से गुलाब का फूल देकर लोगों की दुकाने बंद करायी। इसके पहले पुलिस कप्तान आनंद कुलकर्णी ने निरीक्षण कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कांग्रेस द्वारा बुलाये गए भारत बंद का असर उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य प्रदेशों में देखने को मिल रहा है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

बढ़ापुर रेंज के पाखरो सेक्शन में वन तस्करों ने हाथी की हत्याकर निकाले दांत, हाथी के कई टुकड़े कर जंगल में फेंखा, वन विभाग की टीम को नहीं लगी भनक, मृत हाथी देख वन विभाग में मचा हड़कंप।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

मेरठ: सालों से बंद पड़ी चौकी पर अधिकारियों का ध्यान नहीं!

Divyang Dixit
7 years ago

पिछले साल हुई जातीय हिंसा के आरोपी एवं भीम आर्मी अध्यक्ष विनय रत्न ने एसीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर, कुर्की की कार्यवाई के नोटिस के बाद किया सरेंडर, दो दिन पहले ही पुलिस ने उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था, दर्जनों समर्थकों के साथ पहुंचे भीम आर्मी अध्यक्ष, पुलिस को चकमा देकर पहुंचे एसीजेएम कोर्ट।

Ashutosh Srivastava
6 years ago
Exit mobile version