Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

संगीत सोम का बयान, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कारण हुई बीजेपी की हार

लगातार बढ़त बना कर रखने वाले वाली आरएलडी की उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने कैराना लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करवा दी हैं। उन्होंने भाजपा की मृगांका सिंह को भारी मतो से हराया था। समाजवादी और आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने उपचुनाव जीत लिया हैं। उनका मुकाबला भाजपा की मृगांका सिंह से था। तबस्सुम हसन ने मृगांका सिंह को 55 हजार वोटो से हराया है। सपा और रालोद की इस जीत पर पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी है। भाजपा की उपचुनावों में लगातार करारी हार पर अब उनकी पार्टी में बागी सुर उठने लगे हैं। बीते दिनों हरदोई के गोपामऊसे विधायक श्याम प्रकाश ने इस हार पर पार्टी के के खिलाफ फेसबुक पोस्ट किया था। अब मेरठ के सरधना से फायरब्रांड बीजेपी विधायक संगीत सोम ने इस हार पर बड़ा बयान दे दिया है।

भाजपा में शुरू हुआ आरोपों का दौर :

कैराना उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह की हार के बाद से संगठन में नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप लगाने का दौर शुरू हो गया हैं। बीजेपी नेता इस इस हार का कारण एक-दूसरे को बता रहे हैं। इसके पहले भाजपा के एक महीने के प्रचार के दौरान नेताओं ने इस बारे में कुछ नहीं कहा था। कैराना उपचुनाव के प्रचार में भाजपा ने सीएम योगी से लेकर दोनों डिप्टी सीएम और कई मंत्रियों को लगाया था फिर भी पार्टी को यहाँ पर हार मिली है। इनके अलावा भाजपा के फायरब्रांड सरधना विधायक संगीत सोम ने भी चुनाव प्रचार किया था लेकिन अब उपचुनाव के नतीजे आने के बाद उनके भी सुर बदलने लगे हैं और उन्होंने बड़ा बयान दे दिया है।

 

ये भी पढ़ें: बीजेपी नेता ने एसआई से गाली गलौज कर तानी पिस्तौल

 

स्थानीय नेताओं पर फोड़ा ठीकरा :

कैराना उपचुनाव में भाजपा की हार पर फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने मीडिया से खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि कैराना की जनता भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से परेशान और नाराज थी। क्षेत्र की जनता जनप्रतिनिधियों से त्रस्त हो चुकी थी। चुनाव प्रचार के दौरान लोगों ने उनसे अपनी नाराजगी जाहिर नहीं की लेकिन वोटिंग से उन्होंने अपने मन की बात बता दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रतिनिधियों को जनता के बीच जाना चाहिए था और उनकी परेशानी पूछनी थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया जिससे पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है।

 

ये भी पढ़ें: लखनऊ में बने करोड़ों के विला में रहेंगे अखिलेश और मुलायम सिंह यादव

Related posts

Uttar Pradesh Assembly elections Constituencies: Dhanaura

Ashutosh Srivastava
8 years ago

BSP प्रत्याशी को कांग्रेस ने धमका कर बैठा दिया-मायावती

Desk
5 years ago

राज्यपाल राम नाईक के आरोपों का गोविंदा ने दिया जवाब, बोले ऐसी बातें उनके स्टेटस को शोभा नहीं देतीं।

Rupesh Rawat
8 years ago
Exit mobile version