Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

BJP युवा मोर्चे के नए प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता

भाजपा के युवा मोर्चे के नए प्रदेश अध्यक्ष चुनें जाने की खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है। जिस तरह से पार्टी प्रदेश कार्यालय पर युवाओं एवं समर्थकों का हुजूम उमड़ा है उससे उनके खुशी का अंदाजा बरबस ही लगाया जा सकता है। युवा मोर्चे के नए प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भारी संख्या में कार्यकर्ता उमड़ पड़े हैं। वहीं इस मौके पर भाजपा के महामंत्री विधायक पंकज सिंह एवं उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह भी पार्टी कार्यालय पहुंचे चुके हैं। बता दें कि समर्थकों के इस हुजूम के कारण हजरतगंज चौराहा पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

बता दें कि भाजपा के पार्टी कार्यालय पर जश्न जैसा माहौल है। पार्टी के नए युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष बनने की खुशी युवाओं और उनके समर्थकों में देखा जा सकता है। विभिन्न प्रकार के पोस्टर्स, बैनर्स लेकर जोशिले अंदाज में स्वागत कर रहे थे। इस दौरान भाजपा के महामंत्री विधायक पंकज सिंह एवं उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह भी पार्टी कार्यालय पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस वापस लायेगी इलाहाबाद की गरिमा- राज बब्बर

मंच पर चढ़ने के लिए कार्यकर्ताओं ने की धक्कामुक्की

नए प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भारी संख्या में कार्यकर्ता उमड़ पड़े हैं। जिसके चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है। इस दौरान मंच की व्यवस्था फेल हो गई। मंच में चढ़ने के लिए कार्यकर्ता एक दूसरे से धक्कामुक्की करते नजर आए। वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा मीडियाकर्मियों से भी बदतमीजी करने से गुरेज नहीं किए।

ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इसके चलते राजधानी लखनऊ की लाइफ लाइन कहा जाने वाला हजरतगंज के मुख्य मार्ग विधानसभा के सामने भारी तादाद में वाहन खड़े हुए हैं। इसके चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। भाजपा कार्यकर्ता तरह-तरह के मुखोटे और हाथों में बैनर पोस्टर लेकर भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते ट्रैफिक जाम है। इस दौरान भाजपा कार्यालय में भी जश्न का माहौल है।

ये भी पढ़ेंः बलिया के BJP विधायक के फिर से बिगड़े बोल

Related posts

कैराना में यूपी हरियाणा सीमा विवाद के चलते प्रशासन ने सीमा पर स्थित गांव मवी में कुर्क की गयी गेंहू की फसल की नीलामी छोड़ी, तहसील परिसर में एसडीएम और तहसीलदार की देखरेख में हुई नीलामी प्रक्रिया। 

Ashutosh Srivastava
6 years ago

मिर्जापुर- ऑनलाइन अश्लीलता और ठगी के 56 केस

kumar Rahul
7 years ago

श्रावस्ती: इकौना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Shani Mishra
6 years ago
Exit mobile version