भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के तहत पूरे प्रदेश में चार जगहों से परिवर्तन यात्रा निकाली थी। जिसके तहत शनिवार 24 दिसम्बर को भाजपा की चारों परिवर्तन यात्रायें अपना सफ़र पूरा कर के लखनऊ में पहुंचेंगी। जहाँ परिवर्तन यात्राओं के लिए समापन समारोह का आयोजन किया गया है।
परिवर्तन यात्राओं का सफ़र:
- भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के तहत परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया था।
- योजना के तहत परिवर्तन यात्रा को सूबे में 4 जगहों से निकाला गया।
- भाजपा ने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत सहारनपुर, झाँसी, सोनभद्र, और बलिया से निकाली थी।
- पार्टी की परिवर्तन यात्रायें सूबे के हर जिले से होकर गुजरी हैं।
- साथ ही हर जिले में परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में केंद्र सरकार के मंत्री मौजूद रहे थे।
सहारनपुर परिवर्तन यात्रा का स्वागत सीतापुर रोड पर:
- भाजपा की सहारनपुर परिवर्तन यात्रा का स्वागत सीतापुर रोड पर किया जायेगा।
- यात्रा का स्वागत सुरेश खन्ना करेंगे।
झाँसी परिवर्तन यात्रा का स्वागत हरदोई रोड पर:
- भाजपा की झाँसी परिवर्तन यात्रा का स्वागत हरदोई रोड पर किया जायेगा।
- यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य यात्रा का स्वागत करेंगे।
सोनभद्र परिवर्तन यात्रा का स्वागत रायबरेली रोड पर:
- भाजपा की सोनभद्र परिवर्तन यात्रा का स्वागत रायबरेली रोड पर किया जायेगा।
- यात्रा का स्वागत कलराज मिश्र करेंगे।
बलिया परिवर्तन यात्रा का स्वागत फैजाबाद रोड पर:
- भाजपा की बलिया परिवर्तन यात्रा का स्वागत फैजाबाद रोड पर किया जायेगा।
- यात्रा का स्वागत उमा भारती करेंगी।
ये भी पढ़ें: ‘परिवर्तन यात्राओं’ का समापन आज, गृह मंत्री निकालेंगे ‘रोड शो’!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार