उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार 23 दिसम्बर को अपनी महत्वपूर्ण परियोजना ‘डायल 100 सेवा’ के काम को देखने के लिए पार्टी के सभी विधायकों को डायल 100 मुख्यालय भेजा था।
90 सदस्यीय दल पहुंचा डायल 100 मुख्यालय:
- शुक्रवार 23 दिसम्बर को लखनऊ स्थित गोमतीनगर में डायल 100 के मुख्यालय में विधायकों का दल पहुंचा।
- इन विधायकों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डायल 100 सेवा के अवलोकन के लिए भेजा था।
- डायल 100 मुख्यालय के दल में 90 विधायक थे।
- सभी विधायकों की अगुवाई राजेंद्र चौधरी ने की।
विधायकों ने समझी डायल 100 की कार्यप्रणाली:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपने 90 विधायकों को गोमतीनगर स्थित डायल 100 के मुख्यालय पर भेजा था।
- अपने दौरे के दौरान 90 सदस्यीय विधायकों के दल ने डायल 100 की कार्यप्रणाली को समझा।
- सभी विधायक राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में डायल 100 मुख्यालय पहुंचे थे।
डायल 100 परियोजना:
- यूपी 100 सेवा का नेटवर्क पूरी तरह से इन्टरनेट और रोड मैपिंग के आधार पर काम करता है।
- शहरों में लगे सीसीटीवी कैमरा सीधे कण्ट्रोल रूम से ऑनलाइन जुड़े रहते हैं।
- जिसके जरिये पूरे शहर को स्क्रीन पर देखा जा सकता है।
- घटनास्थल को लैंडमार्क्स और मैपिंग सैटेलाइट के जरिये चिन्हित किया जाता है।
- पीड़ित द्वारा कॉल करते ही पीड़ित की लोकेशन प्राप्त हो जाती है।
- यूपी 100 में कॉल करते ही पीड़ित की लोकेशन और उसके सबसे पास वाले कैमरा को ट्रेस किया जाता है।
- जिसके बाद कण्ट्रोल रूम घटनास्थल के सबसे पास मौजूद यूपी 100 की वैन को इसकी सूचना दी जाती है।
- पुलिस टीम घटनास्थल पर निश्चित समय में पहुंचकर पीड़ित को राहत और सर्विस उपलब्ध कराती है।
- इसके साथ ही यूपी 100 की टीम लोकल थाने को घटना की जानकारी देती है।
- यूपी 100 सेवा में कण्ट्रोल रूम की ओर से पीड़ित के पास फीडबैक कॉल भी जाती है।
- पीड़ित के संतुष्ट होने पर ही कॉल पूरी मानी जाएगी, असंतोष की स्थिति में पूरी प्रक्रिया को दोबारा किया जाता है।