यूपी के शाहजहाँपुर में एक बार फिर पति की हैवानियत सामने आई है। हैवान पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को पहले तो उसकी बेरहमी से पिटाई की उसके बाद घर में रखा तेजाब पिला दिया। जिसके बाद घर चीख-पुकार मच गई। शोर शराबा होने के बाद हैवान पति फरार हो गया।
क्या है पूरा मामला ?
- महिला की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
- फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने तेजाब से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
- घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के रेलवे कालोनी की है।
- जहां रिलायंस टावर मे काम करने वाले साहिल ने अपनी पत्नी फराहनाज को दवा देने के बहाने तेजाब पिला दिया।
- तेजाब पीते ही उसकी हालत नाजुक हो गई जहां उसे बेहोशी की हालत मे अस्पताल मे भर्ती किया।
- परिजनो का आरोप है कि साहिल दहेज की मांग को लेकर फराह को मारता पीटता था।
- जब उसकी ससुरालीजनो ने मांग पूरी नही की तो उसे मारने की नियत से तेजाब पिला दिया।
- तेजाब पिलाते ही महिला चीखने लगी।
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी का हिमांचल दौरा, 3 बड़ी जल परियोजनाओं का देंगे तोहफा !
- चीख-पुकार सुनकर पङोस मे रहने वाले लोग मौके पर पहुचे इतनी देर में घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया।
- फिलहाल घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
- वहीं पीडिता के पिता ने पति साहिल के खिलाफ तहरीर दी है।
- इंस्पेक्टर अरूण कुमार का कहना है कि, महिला को पति द्वारा तेजाब पिलाने की सूचना मिली थी।
- घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : चुनाव से पहले भाजपा और सपा पहुंचे ‘प्रभु राम की शरण’ में!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.