Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

वीडियो: आँखों के सामने घर पानी में समाते हुए देखने को मजबूर बलिया के लोग!

बलिया का लगभग पूरा इलाका बाढ़ की चपेट में है! दो साल पूर्व भी बाढ़ ने जिले में तबाही की थी, जिससे अभी तक लोग उबरने में लगे थे! इस साल भी बाढ़ ने लोगों का जीना हराम कर दिया! स्थिति ऐसी है कि लोग अपना घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं!

जिले में बाढ़ का आलम ये है कि शायद ही कोई इलाका जो नदी के आस-पास हो , वो सुरक्षित बचा हो! बचाव कार्य और राहत सामग्री के नाम पर भी औपचारिकता पूरी की जा रही है! कटान के बढ़ते स्तर को देखते हुए घाट के नजदीक के परिवार अब अपना घर छोड़कर जाने लगे हैं! घर को खाली कर दिया जाता है, सारे सामान निकाल लिए जाते हैं और फिर वहां नदी की धारा पहुंचकर घरों को अपने आगोश में ले लेती है!

बाढ़ के पानी में डूबता जा रहा है सबकुछ:

वीडियो: 

https://youtu.be/J2RlcpQG7Fo

प्रशासन की लापरवाही का नतीजा अब करीब इस गाँव की 6000 जनता को भुगतना पड़ रहा है! अबतक सहायता के नाम पर NDRF पहुँच पायी है! लेकिन अगर बाढ़ के पानी को रोकने का इंतजाम किया गया होता तो आज सैकड़ों लोग पलायन को मजबूर नही होते!

ये भी पढ़ें:  बलिया: बाढ़ के कारण पलायन कर रहे लोग, राज्य और केंद्र सरकार मौन!

Related posts

कोर्ट में लंबित मामलों की विभागवार सूची बनाने के निर्देश!

Kamal Tiwari
7 years ago

‘उत्तर प्रदेश दिवस’ पर सीएम योगी का ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान’

Sudhir Kumar
6 years ago

NGO के लिए फंड लेने में क्या बुराई है-अपर्णा!

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version