उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार 9 दिसम्बर को ‘आईपीएस वीक’ की शुरुआत की गयी, जिसका आयोजन लखनऊ स्थित पुलिस लाइन में किया गया था। आईपीएस वीक का आयोजन आईएस वीक की तर्ज पर साल में दोबारा आयोजित किया गया है।
राज्यपाल राम नाईक ने किया शुभारम्भ:
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार 9 दिसम्बर को आईपीएस वीक की शुरुआत की गयी।
- यह आयोजन लखनऊ स्थित पुलिस लाइन में किया गया है।
- राज्यपाल राम नाईक ने कार्यक्रम का शुभाराम्भ किया।
- गौरतलब है कि, आईपीएस वीक का आयोजन आईएस वीक की तर्ज पर इस साल दूसरी बार किया जा रहा है।
राष्ट्रपति का वीरता के लिए पुलिस पदक विजेताओं के नाम:
- राज्यपाल राम नाईक ने शुक्रवार को लखनऊ में आईपीएस वीक के आयोजन की शुरुआत की।
- जिसमें ‘राष्ट्रपति का वीरता के लिए पुलिस पदक’ विजेताओं के नाम की घोषणा की गयी।
- विजय सिंह मीना, पुलिस महानिरीक्षक, बरेली ज़ोन।
- जोगेंद्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली।
- बिन्द कुमार, निरीक्षक, गाजीपुर।
- शशिभूषण राय, निरीक्षक, जौनपुर।
- अशोक कुमार सिंह, वाणिज्यकर विभाग गोरखपुर।
- राहुल श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय महानिदेशक।
- वशिष्ठ सिंह यादव सेवानिवृत्त निरीक्षक।
- एस.के.एस प्रताप पुलिस उपाधीक्षक, मुजफ्फरनगर।
- उपरोक्त पुलिसकर्मियों को ‘राष्ट्रपति का वीरता के लिए पुलिस पदक’ की घोषणा साल 2015 में की गयी थी।