Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश यादव और मायावती की सपा-बसपा गठबंधन पर संयुक्त प्रेसवार्ता कल

आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर सभी पार्टियां जी तोड़ मेहनत करने में जुटी हुई हैं। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए अन्य पार्टियां एक जुट हो रहीं हैं। इनमें सपा-बसपा का गठबंधन प्रमुख माना जा रहा है। इन दो पार्टियों के गठबंधन की बात पता चलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के लिए चुनौती साबित होने लगी है। सपा और बसपा की संयुक्त प्रेसवार्ता शनिवार को लखनऊ में है। इस प्रेसवार्ता में महा गठबंधन का ऐलान हो सकता है। संयुक्त प्रेसवार्ता की जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने दी। मीडिया को जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस 12 जनवरी 2019 को दोपहर 12:00 बजे होटल ताज गोमती नगर में होगी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

यूपी में बार काउंसिल का अंतिम चरण का मतदान खत्म हुआ, बार काउंसिल के लिए 34 जिलों में वोटिंग हुई, एशिया की सबसे बड़ी बार की वोटिंग खत्म।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

बाबरी विध्वंस: CBI की विशेष अदालत में आज से रोज होगी सुनवाई!

Divyang Dixit
7 years ago

CM अखिलेश जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के समापन समारोह में शिरकत करेंगे!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version