Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मथुरा – दिन दहाड़े हुई डकैती का खुलासा करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया

मथुरा – दिन दहाड़े हुई डकैती का खुलासा करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया

मथुरा।

शहर कोतवाली पुलिस के एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दिन दहाड़े हुई डकैती का खुलासा करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं लूटा गया पूरा माल बरामद कर लिया है।

आपको बता दें थाना शहर कोतवाली क्षेत्र की द्वारिकापुरी कॉलोनी में 10 मई को दिन दहाड़े दो बदमाशों ने कोरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर हथियारों के बल पर महिलाओं को बंधक बना कर घर में लूटपाट की थीं। पुलिस ने आज खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं लूटी गई नगदी और सामान बरामद कर लिया है।
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 मई को हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पकड़े गए बदमाशों में श्याम सुन्दर नाम का बदमाश यहां पुरोहित का कार्य करता है और उसके द्वारा इस घर में भी पुरोहित का कार्य किया गया था। घटना को अंजाम देने से दो दिन पूर्व उसने अपने साथियों को बुलाकर घर की रैकी की गई और इस घटना को अंजाम दिया गया था।

Report – Jay

Related posts

गोंडा: गन्ने की पर्ची न मिलने से किसानों में फैला आक्रोश,लगाए नारे

UP ORG Desk
6 years ago

पीएम मोदी का कानपुर दौरा कल, करेंगे परिवर्तन रैली!!

Namita
8 years ago

कहीं आपकी आँखों में तो नहीं पड़ रहे चकत्ते

Vasundhra
7 years ago
Exit mobile version