Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सीतापुर: मेला देखने गई किशोरी से सात लोगों ने किया गैंगरेप

यूपी में बेटियां कतई सुरक्षित नहीं हैं। ये हम नहीं बल्कि रोजाना हो रही हत्या और बलात्कार की घटनाएं खुद इसका जीता जागता उदाहरण हैं। ताजा मामला सीतापुर जिला का है। यहां अपने भाई के साथ मेला देखने गई किशोरी से दबंगों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब लड़की के भाई ने आरोपियों का विरोध किया तो दरिंदों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य एक आरोपी की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिला के संदना थाना क्षेत्र का है। यहां एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी अपने भाई के साथ शनिवार को मेला देखने के लिए निकली थी। गांव के बाहर निकलते ही सात लोगों ने उसे घेर लिया। दरिंदों ने किशोरी से छेड़खानी शुरू की तो भाई ने विरोध किया। इस पर दबंगों ने उसे मारा-पीटा और उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, और फरार हो गये।

डरी-सहमी किशोरी घर पहुंची। उसने हिम्मत करके शनिवार देर रात महिला हेल्पलाइन 181 पर फोन करके घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसपी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। बलात्कार के आरोपियों में संदना थाना क्षेत्र के गोंदलामऊ निवासी धन्नू, मनोज, कामता, चंदू, हिमांशु सहित सात लोगों का नाम सामने आया है। एसपी का कहना है कि हिमांशु पुत्र पुत्तीलाल, धन्नू पुत्र रामनाथ और कांता पुत्र अंगूरो सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- ‘Fool day’ को ‘Cool day’ के रूप में मना रहा विजय श्री फाउंडेशन ‘प्रसादम सेवा’

ये भी पढ़ें- डीजीपी ने सुबह तड़के ‘वीमेन पॉवर लाइन 1090’ का औचक निरीक्षण किया

ये भी पढ़ें- गोरखपुर में पेड़ से टकराई बेकाबू कार, 6 लोगों की मौत

Related posts

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों की सूची!

Divyang Dixit
8 years ago

श्री सिटी से छठी मेट्रो रेल हुई रवाना!

Sudhir Kumar
7 years ago

अवैध खनन की सूचना पर खनिज अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ भरतकूप व रौली पहाड़ दो जगहों में की गई छापेमारी। जिसमे पत्थर तोड़ती पोकलैंड मशीन व आधा दर्जन अवैध पत्थर से लदे वाहन को किया गया सीज। चालक मौके से हुए फरार।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version