Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भाजपा सांसद ने किया ‘शहीदों का अपमान’

भारतीय जनता पार्टी मौजूदा समय में अपने सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रही है, देश के अधिकतर राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके विकास के एजेंडे में अपनी दिलचस्पी दिखाती है, इसी का असर है कि, भारतीय जनता पार्टी ने देश के लगभग सभी बड़े राज्यों में अपनी सरकार बना ली है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए एक मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है, और वो है भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के गैर-जिम्मेदाराना बयानों की झड़ी। बात चाहे भाजपा सांसद साक्षी महाराज की हो, या संगीत सोम, संजीव बालियान, उमा भारती, साध्वी निरंजन पार्टी के पास विवादित बयान देने वाले नेताओं की फेहरिस्त बहुत लम्बी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से भाजपा सांसद(सांसद नेपाल सिंह) ने भारतीय सेना को लेकर बेतुका बयान दिया है।

भारतीय सेना को लेकर भाजपा सांसद का विवादित बयान(सांसद नेपाल सिंह):

भारतीय जनता पार्टी बेशक अपने सबसे बेहतरीन राजनैतिक समय से गुजर रही है, लेकिन पार्टी के बड़बोले नेताओं ने पार्टी की लुटिया डुबाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, भाजपा के सांसदों, विधायकों और पार्टी नेताओं द्वारा एक निश्चित अन्तराल पर विवादित बयान दिया जाना आवश्यक सा हो गया है, इसी क्रम में सोमवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से भाजपा सांसद नेपाल सिंह ने भारतीय सेना को लेकर विवादित बयान दे दिया है। गौरतलब है कि, नए साल की पूर्व संध्या पर कश्मीर घाटी में  CRPF के हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे।

ये भी पढ़ें: ट्रिपल तलाक पर मोदी सरकार की सबसे बड़ी चुनौती आज

भाजपा सांसद ने किया शहीदों का अपमान(सांसद नेपाल सिंह):

प्रदेश के रामपुर जिले से भाजपा सांसद नेपाल सिंह ने भारतीय सेना को लेकर शर्मनाक बयान दिया है, जिसमें सांसद ने कहा कि, ये तो रोज मरेंगे आर्मी में, कोई ऐसा देश नहीं है जहाँ आर्मी का आदमी न मरता हो झगड़े में? गाँव में भी झगड़ा होता तो एक न एक घायल होगा ही, कोई ऐसा डिवाइस बताओ, जिससे आदमी न मरे? ऐसी चीज बताओ की गोली काम न करे, उसे करवा दें।

Related posts

गठबंधन होता देख सरकार सीबीआई के दुरुपयोग में लगी -ओमप्रकाश राजभर

UP ORG Desk
6 years ago

खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारम्भ, सत्यदेव पचौरी प्रदर्शनी का करेंगे शुभारम्भ, 15 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन, चारबाग स्थित रविंद्रालय में 2 बजे आयोजन।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

बदायूं: अब भाजपा विधायक कुशाग्र सागर पर रेप का आरोप

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version