Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

फिरोजाबाद: शहीद की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के लिए आज पहुंचेगे मुलायम-अखिलेश

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। इस बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का रुख कभी अखिलेश तो कभी शिवपाल की तरफ देखने को मिल रहा है जिससे समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता हैरान हैं। इस बीच 7 दिसंबर यानी आज मुलायम-अखिलेश एक साथ दिखाई देंगे। इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

11 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम :

फिरोजाबाद के सपा सांसद अक्षय यादव ने बताया कि नगला छबरैय्या में शहीद ब्रजलाल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अलग-अलग हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। शहीद की प्रतिमा अनावरण के बाद जनसभा होगी। इससे जिले के सभी सपा कार्यकर्ता उत्साहित है। ये कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। जनसभा में कार्यकर्ताओं को लाने के लिए बसें तथा अन्य वाहन लगाए गए हैं।

पूरे जिले से आयेंगे सपा कार्यकर्ता :

नसीरपुर के निकट नगला छबरैय्या में कारगिल शहीद ब्रजलाल की शहीद की प्रतिमा का अनावरण आज होना है। इस मौके पर सपा ने बड़ी जनसभा का भी आयोजन किया है। इसके लिए पूरे जिले से सपा कार्यकर्ता बुलाए गए हैं। इस संबंध में फिरोजाबाद सांसद अक्षय यादव ने दिल्ली में मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की और उन्हें सभा में आने का न्यौता दिया। मुलायम सिंह यादव की जनसभा की अध्यक्षता सपा सांसद अक्षय यादव करेंगे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

विकास कार्यों की हकीकत जानेंगे डिप्‍टी सीएम मौर्य

Neeraj Tiwari
7 years ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष उत्तर प्रदेश के दौरे पर, बागपत और शामली में करेंगे कार्यक्रम!

Divyang Dixit
8 years ago

मधुमक्खी व पशु लूट कांड में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version