Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

शादी समारोह में भाग लेने के लिए आगरा पहुंचे मुलायम सिंह यादव

2019 के लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी लोकसभा चुनावों में सपा की नाव को पार कराकर दिल्ली तक पहुंचाने की तैयारियों में लग गए हैं। सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी अब खुद के कंधों पर ले ली है। उत्तर प्रदेश में मुलायम की जमीनी पकड़ से सभी वाकिफ हैं। इसी क्रम में आज सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव एक शादी में शिरकत करने के लिए आगरा पहुंचे।

सपाइयों ने किया स्वागत :

आगरा पहुंचे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की अगवानी के लिए जिले भर से सपाई पहुंचे हुए थे। उन्होंने मुलायम सिंह यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके साथ ही वहां पर नेताजी जिंदाबाद के नारे लगना शुरू हो गए। आगरा दौरे पर आये मुलायम सिंह यादव यहाँ पर एक शादी समारोह में शिरक़त करेंगे। इसके बाद सर्किट हॉउस में समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ मुलाक़ात में कर सकते है। आगरा पहुँच कर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव मेरे लिए नई बात बात नहीं है, किसी पार्टी से गठबंधन होगा तो बता दिया जायेगा।

 

ये भी पढ़ें: नूरपुर उपचुनाव: सपा से नईमुल हसन का नाम लगभग तय

 

गठबंधन का फीडबैक लेंगे सपा संरक्षक :

2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुलायम सिंह यादव के इस प्रवास कार्यक्रम को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सपा में जन्में विवाद के बाद दो गुटों में बंट चुके कार्यकर्ताओं के बीच मतभेदों को दूर कर उन्हें एक करने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा उनमें ऊर्जा भरने का काम करेंगे। आगरा प्रवास के दौरान मुलायम सपा-बसपा गठबंधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं का फीडबैक भी लेंगे। जिले के सपाइयों को भी काफी लंबे समय के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा। देखना है कि मुलायम का आगरा दौरा सपा के लिए कैसा रहता है।

 

ये भी पढ़ें: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नोएडा दौरा हुआ रद्द

Related posts

मेरठ : मंत्री सुरेश राणा ने ट्रैक्टर में सवार हो बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का किया निरीक्षण

Bhupendra Singh Chauhan
6 years ago

मुजफ्फरनगर में हिंदू जागरण मंच ने 3 हिंदू बने मुस्लिम युवकों का कराया शुद्धिकरण। Watch Video

Desk
3 years ago

मौसम का हाल : यूपी में हवा और हल्की बारिश से बढ़ी गलन

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version