Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

प्रसपा महासचिव आदित्य यादव ने भरी हुंकार,परिवर्तन यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश।

प्रसपा महासचिव आदित्य यादव ने भरी हुंकार,परिवर्तन यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश।

उन्नाव :

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी Pragatisheel Samajwadi Party (Lohia) के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने भगवन्तनगर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा अचलगंज में एक जनसभा को संबोधित किया, आदित्य यादव ने मौजूदा भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा,कार्यक्रम में मौजूद भीड़ को देखकर गदगद आदित्य यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार और महंगाई कम करने का वादा लेकर सत्ता में आई भाजपा सरकार में महँगाई चरम पर है, किसान, मजदूर बेहाल है,महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा, नौजवान रोजगार के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं,इसलिए आप सभी को आगामी विधानसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को जिताना है जिससे प्रदेश में एक स्वच्छ सरकार बनाई जा सके।

pragatisheel-samajwadi-party-lohia in unnao district
pragatisheel-samajwadi-party-lohia in unnao district

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी Pragatisheel Samajwadi Party (Lohia) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राजनारायण सिंह (जज। साहब) द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में दोपहर लगभग दो बजे पहुंचे आदित्य यादव का उन्नाव जिले में जगह जगह भव्य स्वागत हुआ,डॉ राजनारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए शिवपाल सिंह यादव जी के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है, प्रदेश में शिवपाल सिंह यादव के साथ नेतृत्व में चल रही “परिवर्तन यात्रा” को मिल रहा जनसमर्थन प्रदेश में होने वाले परिवर्तन की गवाह हैं, प्रदेश को शिवपाल सिंह यादव जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो किसानों, मजदूरों, नौजवानों के दर्द को जनता हो,कार्यक्रम में प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़ो और दलितों के अधिकारों की लड़ाई प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लड़ रही है, प्रदेश में कई दल हमारे साथ चुनाव लड़ना चाहते है,हम दलितों पिछड़ो के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लगातार लड़ने का काम कर रहे हैं,परिवर्तन यात्रा सात नवंबर को उन्नाव पहुँच रही है जिसका हम सभी को स्वागत करते हुए अपनी नीतियों को आम जनमानस तक पहुँचाना है,

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सफीपुर ब्लॉक प्रमुख आदित्य सिंह,जिलाध्यक्ष सतीश शुक्ला, सुनील यादव “लल्ला”मनोज यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Pragatisheel Samajwadi Party (Lohia)

Report – Unnao

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए

Related posts

भरे बाज़ार साइकिल सवार दूध व्यापारी पर नकाबपोश बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, सरेराह डंडों से जमकर की पिटाई, दूध वाला गंभीर घायल, बेख़ौफ़ बदमाश सीसीटीवी में हुए कैद, व्यपारियों ने साहस का परिश्चय देकर दूध वाले को बदमाशों से छुड़वाया, बेख़ौफ़ बदमाश हुए फरार, बुलन्दशहर सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र के चौधरीवाडा की घटना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

चुनाव प्रचार के लिए अलीगढ़ पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी!

Mohammad Zahid
8 years ago

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्णा राज का एक दिवसीय चंदौली दौरा 19 जनवरी को, कलेक्ट्रेट में अधिकारियों संग करेंगे समीक्षा बैठक।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version