Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उपचुनाव: यूपी की दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा सपा से है पीछे

उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उपचुनाव के नतीजे बेहद अहम माने जा रहे हैं। यूपी की जिन दो लोकसभा सीटों फूलपुर और गोरखपुर पर मतदान हुआ हैं। इसके अलावा बिहार की अररिया लोकसभा सीट और भभुआ और जहानाबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए हैं। इसमें से उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है और वह भारी अंतर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी से पिछड़ती दिखाई दे रही है जो निश्चित तौर पर भाजपा के लिए बड़ा झटका है।

सीएम योगी के इस्तीफे से खाली हुई है सीट :

गोरखपुर लोकसभा सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है। जबकि, इलाहाबाद की फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है। इन दोनों सीटों पर 11 मार्च को उपचुनाव हुए थे। गोरखपुर में 43 प्रतिशत व फूलपुर में 37.39 फीसद वोट पड़े थे। भाजपा के लिए यह दोनों ही सीटें प्रतिष्ठा से जुड़ी हैं। बुधवार को इन दोनों सीटों के परिणाम आ जाएंगे। ये दोनों सीटें भाजपा के पास होने के कारण इन्हें जीतना पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। मगर उत्तर प्रदेश की दोनों सीटों से भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है।

यूपी की दोनों सीटों पर पिछड़ी भाजपा :

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इसके लिए मतगणना की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अभी तक हुई गिनती में गोरखपुर से सपा प्रत्याशी प्रवीन निषाद भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ला से बहुत आगे चल रहे हैं। गोरखपुर में प्रवीन निषाद को अभी तक 1 लाख 35 हजार के करीब वोट मिले हैं वहीँ फूलपुर में सपा प्रत्याशी को 1 लाख 55 हजार वोटों के करीब प्राप्त हुए हैं। 2019 के पहले ये तस्वीर निश्चित तौर पर भाजपा के लिए अच्छी नहीं है।

Related posts

डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का पहला स्थापना दिवस

Sudhir Kumar
7 years ago

शिवपाल: चाचा-भतीजे का संबंध अच्छा है और आगे भी अच्छा रहेगा!

Kamal Tiwari
8 years ago

मुठभेड़ के बाद वाहन चोर गिरोह का ककरौली पुलिस ने किया भंडाफोड़

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version