उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में पहुंचे जनता दल (यू) के अध्यक्ष शरद यादव ने कश्मीर के हालातों पर केंद्र और राज्य सरकार की लचर नीतियों को दोषी बताया।
कश्मीर में कर्फ्यू केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का परिणाम:
- जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कश्मीर के हालातों की जिम्मेदारी का ठीकरा केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर फोड़ा।
- उन्होंने कहा कि, कश्मीर में हालत बहुत खराब है, वहां कर्फ्यू लगा हुआ है, जिसके लिये अलगाववादी नहीं केंद्र और राज्य सरकार की लचर नीतियां जिम्मेदार हैं।
- मीडिया से मुखातिब शरद यादव ने कहा कि, 2014 में करीब 70 फ़ीसदी लोगों ने उत्साह से वोट डाला था और जो आज कश्मीर के हालात हैं वो दोनों पार्टियों के साझा कार्यक्रम हैं।
- शरद यादव ने कहा कि, वो इस मसले पर स्टॉक होल्डर से भी बात करेंगे, जिसमें हुर्रियत भी शामिल होगा, पाकिस्तान से भी बात करेंगे जैसे वादों पर जनता ने विश्वास किया था।
- जदयू अध्यक्ष ने आगे बोलते हुए कहा कि, जिस जनता ने बड़े पैमाने पर हिंदुस्तान की लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भागीदारी की थी, उससे एक साल में ऐसा क्या हुआ जिससे घाटी की स्थिति बिगड़ गयी है।
- उन्होंने ये भी कहा कि, मनमोहन सिंह की सरकार में भी ऐसा हो चुका है।
- उन्होंने देश की जनता को विश्वास में लेकर कश्मीर मामला हल करने की बात कही।
- वहीँ सार्क सम्मेलन में पाकिस्तान के गृह मंत्री और प्रधानमंत्री द्वारा प्रोटोकॉल का पालन न करने की भी निंदा की।