Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सेक्युलर मोर्चा का झंडा आया सामने, मुलायम-शिवपाल आ रहे नजर

समाजवादी पार्टी से शिवपाल सिंह यादव ने खुद को अलग करना शुरू दिया है। उन्होंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाकर सपा को झटका दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर सपा और अखिलेश यादव को अनफॉलो किया। साथ ही उन्होंने अपनी गाड़ी पर लगा हुआ समाजवादी पार्टी का झंडा भी उतार दिया था। इस बीच समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन करने के बाद शिवपाल ने मोर्चे का नया झंडा जारी किया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सपा से अलग हुए शिवपाल यादव :

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव ने नाराज होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया है। इसके साथ ही अब उनकी पार्टी का झंडा सामने आया है। मोर्चे का ये झंडा उनकी कार में लगा पाया गया, जब वह सैफई से गुजर रहे थे। इस झंडे में सिर्फ शिवपाल सिंह यादव नजर आ रहे हैं। वहीँ वे मुलायम सिंह यादव के साथ अपने रिश्तों पर कहते हैं कि मेरे साथ उनका आशीर्वाद है। मैंने उन्हें मोर्चे के अध्यक्ष पद और मैनपुरी सीट से टिकट की पेशकश की है। मैं सेक्युलर मोर्चे का संयोजक हूं। अगर नेताजी अध्यक्ष का पद स्वीकार नहीं करते हैं, तो हम बाद में विचार करेंगे।’

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]इस झंडे में शिवपाल सिंह यादव नजर आ रहे हैं[/penci_blockquote]

 

 

79 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी :

अलग होकर अपनी मोर्चा बनाने वाले शिवपाल यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने एक प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में अखिलेश यादव को सपा और बसपा के गठबंधन में सेक्युलर मोर्चे को भी शामिल कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा न होने पर हमारा मोर्चा आगामी लोकसभा चुनाव में मैनपुरी को छोड़कर बाकी सभी 79 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने को तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर हम गठबंधन में शामिल नहीं हुए तो हमारे पास सपा और बसपा द्वारा छोड़ी सीटों को जीतने का मौका रहेगा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

मथुरा- कोरोना वायरस का खतरा एक बार फ‍िर देश पर मंडराने लगा है।

Desk
3 years ago

मीर शाह बाबा की मजार पर पहुंचे राजबब्बर

kumar Rahul
7 years ago

गरीबों की जमीन पर कब्जे करने वालों को बख्शेंगे नहीं- CM योगी

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version