Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

शिवपाल सिंह यादव ने की ‘नीरज’ को भारत रत्न देने की मांग

गुरुवार को चिर निंद्रा में सोए और महायात्रा पर निकले गीतकार पद्मभूषण गोपाल दास ‘नीरज’ का आखिरी कारवां शनिवार को अलीगढ़ पहुंच रहा है। गुरुवार को उनका दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया था। महाकवि गोपालदास नीरज का पार्थिव शरीर शुक्रवार को आगरा पहुंचा था। यहाँ पर उनके अंतिम दर्शन के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। शिवपाल यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए भारत सरकार से बड़ी मांग कर डाली।

अखिलेश-शिवपाल पहुंचे आगरा :

महाकवि गोपालदास नीरज का पार्थिव शरीर आगरा पहुँचते ही उनके अंतिम दर्शन को लोग आने लगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अपने काफिले के साथ आगरा पहुंचे और महाकवि के नीरज के अंतिम दर्शन किये। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही कवि कुमार विश्वास भी आगरा पहुंचे। इसके अलावा अखिलेश यादव के चाचा और सपा के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव भी आगरा पहुंचे और गोपालदास नीरज के अंतिम दर्शन किये। पद्मभूषण से सम्मानित गीतकार गोपालदास नीरज का गुरुवार शाम निधन हो गया था। परिजनों ने बताया कि उन्हें बार-बार सीने में संक्रमण की शिकायत हो रही थी।

शिवपाल यादव ने की मांग :

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने महाकवि गोपाल दास नीरज के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि नीरज राष्ट्र की धरोहर अनमोल थे और उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीरज के निधन से सिर्फ इटावा को ही नहीं, पूरे देश को अपूर्ण क्षति हुई है। उनकी कमी को काव्य जगत में पूरा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इससे पहले भी नीरज को भारत रत्न दिए जाने की मांग की थी। शिवपाल यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी गोपाल दास नीरज के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए उनके निधन पर शोक जताया।

ये भी पढ़ें-

ताले से जंजीर में जकड़ी स्ट्रेचर व व्हीलचेयर, बेटी को गोद में लेकर अस्पताल पहुंचा पिता

रायबरेली: वॉल्वो बस पेड़ से टकराई, स्टेयरिंग में दो घंटे फंसा रहा चालक

वसंत कुंज योजना में आज से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे

Related posts

हैलीकॉप्टर से गोवर्धन की परिक्रमा कर सकेंगे श्रद्धालु

Shivam Srivastava
7 years ago

अटल बिहारी बाजपेयी के शासनकाल में आया स्वर्णिम दौरः रक्षा मंत्री

Bharat Sharma
6 years ago

डॉ कफील ने कमलेश पासवान पर लगाया भाई पर जानलेवा हमले का आरोप

Bharat Sharma
6 years ago
Exit mobile version