Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

इटावा में बोले शिवपाल, मुलायम से पूछकर बनाया है समाजवादी सेकुलर मोर्चा

2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। सपा से अलग होकर शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश की सभी 80 सीटों पर उम्मीदवारों को उतारने का भी ऐलान किया है। इसी क्रम में इटावा में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को लेकर बड़ा खुलासा किया है जिसके बाद नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

मुलायम से पूछकर बनाया है सेक्युलर मोर्चा :

सपा से अलग होकर शिवपाल यादव ने समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन करने के बाद नया बयान दिया है। इटावा में नेशनल हाईवे पर शिवपाल यादव एक रेस्टोरेंट के उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि काफी इंतजार करने के बाद नेताजी से पूछकर समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि नेताजी ही उनके लिए सबकुछ हैं। शिवपाल यादव के इस बयान के राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]शिवपाल के इस बयान के राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं[/penci_blockquote]

2022 में बनेगी सेक्युलर मोर्चे की सरकार :

शिवपाल यादव ने दावा किया कि सेकुलर मोर्चा के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने दावा किया कि 2022 में उत्तर प्रदेश में सेकुलर मोर्चा की सरकार होगी। रुठे हुए लोगों के सम्मान के लिए मोर्चा बनाया गया है। शिवपाल यादव ने समाजवादी सेकुलर मोर्चा को मजबूत कर जल्द ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी गठन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में जल्द जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। हमारा लक्ष्य है 2019 में हमारे बगैर कोई सरकार न बने। शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे के गठन के बाद अब सपा की मुश्किलें बढ़ना तय है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

मंच पर जूता पहनने के वायरल वीडियो पर कैबिनेट मंत्री ने दी सफाई

Vasundhra
7 years ago

PM के दौरे से पहले आजमगढ़ जाएंगे CM योगी संग BJP प्रदेश अध्यक्ष

Shivani Awasthi
6 years ago

ट्रक की टक्कर से साईकल सवार युवक की मौत

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version