Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मुलायम के करीबी सपा नेता ने थामा कांग्रेस का दामन

उत्तर प्रदेश के पिछले 2 चुनावों में हारने के बाद समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में लग गयी है। अखिलेश यादव लोकसभा चुनावों में सपा के प्रदर्शन को लेकर काफी आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि सिर्फ सपा में ही भाजपा को टक्कर देने का दम है। इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। मगर इस बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के एक करीबी नेता ने पार्टी से इस्तीफ़ा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

 

अगले पेज पर जानें उस नेता का नाम :

विनोद गुम्बर ने ज्वाइन की कांग्रेस :

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों की तैयारियां करना शुरू कर दिया है। इस बीच मुरादाबाद में चुनावों की तैयारियों के बीच सपा को बड़ा झटका लग गया है। एक समय में मुलायम के ख़ास रह चुके पूर्व महानगर अध्यक्ष विनोद गुम्बर ने सपा छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के सामने विनोद गुम्बर ने पार्टी ज्वाइन की। उन्होंने बताया कि 13 को ही उन्होंने सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था। विनोद गुम्बर पिछले 22 सालों से सपा से जुड़े हुए थे और पार्टी के महानगर अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। सपा छोड़ने का कारण उन्होंने पार्टी में खुद की हो रही अनदेखी को बताया है।

 

सपा को बड़ा झटका :

सियासी गलियारों में विनोद गुम्बर का सपा छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। विनोद गुम्बर की मुरादाबाद के व्यापारी वर्ग पर ख़ास पकड़ मानी जाती है। कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद विनोद गुम्बर ने कहा कि मुझे टिकट दावेदारी नहीं करनी है, पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी उन्हें वो पूरी शिद्दत के साथ निभाएगी। इसके पहले जिले में कांग्रेस के पास को बड़ा चेहरा नहीं था। विनोद गुम्बर के कांग्रेस से जुड़ने के बाद पार्टी को कुछ फायदा तो जरूर मिलेगा।

 

ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश की इस पार्टी ने किया सपा को समर्थन देने का ऐलान

Related posts

भदोही: स्वामी प्रसाद मौर्या ने असदुद्दीन ओवैसी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

Desk
4 years ago

एन एच 86 पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, दो लोग गंभीर घायल, समय से एम्बुलेन्स ना पहुँचने पर ग्रामीणों में आक्रोश, मामला सदर कोतवाली के आर टी ओ कार्यालय के सामने का।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

विकास प्राधिकरण की अवैध कोलेनाइजरों की जारी सूची लिस्ट में शामिल अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने उठाया सवाल।

Desk
2 years ago
Exit mobile version